दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 366 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट 3.95%, 20 अप्रैल को आपदा प्रबंधन की बैठक
नई दिल्ली, 15 अप्रैल। राजधानी दिल्ली में पिछले 72 घंटों में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोविड संक्रमण इस हफ्ते के मात्र दो दिन बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के कुल 624 नए मामले सामने आए। वही पिछले 24 घंटों में 366 मामलों के सामने आने के साथ लगातार कोविड पॉजिटिविटी दर बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार और आमजन के बीच कोविड की अगली लहर को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। वहीं दिल्ली सरकार ने संक्रमण पर लगाम लगाने के अंतिम विकल्प पर विचार शुरू कर दिया है।

राजधानी दिल्ली (Delhi) में इस हफ्ते तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के कुल 624 नए मामले सामने आए। वहीं शुक्रवार को 366 केस दर्ज किए गए। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की लहर तेज होने की आशंका बढ़ गई है। इस बात की चिंता अब दिल्ली सरकार (Delhi government) को भी चिंता सताने लगी है।
इससे पहले दिल्ली सरकार की ओर कहा है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण को लेकर चिंतित होने जैसी कोई बात नहीं है। सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी होने बाद अब दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने संक्रमण की रफ्तार से निपटने का अंतिम विकल्प बताया। हलांकि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की ओर से कहा गया है कि सरकार पढ़ाई में और व्यवधान के पक्ष में नहीं है। हमारा उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पढ़ाई जारी रखना है।
सरकारी आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
सरकारी अधिकारियों की ओर से गुरुवार को कहा गया है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) बढ़ते कोरोना संक्रमण और इसके प्रभाव को लेकर 20 अप्रैल को एक बैठक करने वाला है। वहीं अगले सप्ताह बुधवार को उपराज्यपाल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक होने जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को 325 नए संक्रमण के मामले आए। पिछले 40 दिनों में यह सबसे अधिक मामले जब एक दिन के भीतर मिले हैं।
20 अप्रैल को होगी DDMA की बैठक
शुक्रवार को दिल्ली में कोविड पॉजिविटी दर 3.95 प्रतिशत पहुंच गई। इसे पहले गुरुवार को कोविड के 325 नए मामले दर्ज किए गए थे, तब कोविड पॉजिटिविटी दर 2.39 प्रतिशत थी। पिछले 24 घंटे में 366 कोविड के नए मामले दर्ज किए हैं। ये आंकड़े पिछले 2 महीनों के भीतर सबसे अधिक हैं जो एक दिन में सामने आए हैं। वहीं दिल्ली का कोविड टैली बढ़कर 18,67,572 हो गया है। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 26,158 है। हलांकि गनीमत यह रही की पिछले 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत का मामला सामने नहीं आया। राजधानी में स्थिति की समीक्षा के लिए 20 अप्रैल को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक बुलाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications