जब बीएसएफ की महिला और पुरुष अधिकारियों ने साथ में देखी पोर्न क्लिप

फिरोजपुर में बीएसएफ की 77 बटालियन को ट्रेनिंग पर बनी एक डॉक्यूमेंटी दिखाई जानी थी। प्रजेंटेशन को दौरान जैसे ही डिप्टी कमांडेंट का लैपटॉप प्रोजेक्टर से कनेक्ट किया गया एक पोर्न क्लिप चल गई।

नई दिल्ली। बीएसएएफ मीट के दौरान अचानक से खलबली मच गई और महिला अधिकारियों से लेकर पुरुष अधिकारी सभी को शर्मसार होना पड़ा। दरअसल फिरोजपुर में बीएसएफ मीट के दौरान जिस लैपटॉप पर डॉक्यूमेंट्री चलनी थी उस पर पोर्न क्लिप चल गई और वो पोर्न क्लिप करीब एक मिनट तक चलती रही।

 जब बीएसएफ की महिला और पुरुष अधिकारियों ने साथ में देखा पोर्न क्लिप

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ की 77 बटालियन को ट्रेनिंग पर बनी एक डॉक्यूमेंटी दिखाई जानी थी। प्रजेंटेशन को दौरान जैसे ही डिप्टी कमांडेंट का लैपटॉप प्रोजेक्टर से कनेक्ट किया गया एक पोर्न क्लिप चल गई। और यह क्लिप करीब एक मिनट तक चलती रही। सूत्रों के मुताबिक जिस हॉल में डॉक्यूमेंट्री दिखाई जानी थी वहां करीब 12 महिलाकर्मी और 20 पुरुष मौजूद थे।

पूरे मामले के सामने आने के बाद बीएसएफ के प्रवक्ता, डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि प्रजेंटेशन की जगह पोर्न क्लिप का चलना एक बहुत बड़ी गलती है इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

सार्वजनिक जगहों पर पोर्न मूवी चलने का ये कोई पहला मामला नहीं है इसी साल अप्रैल में दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर गलती से पोर्न मूवी चल गई थी जिस देश यात्री सकते में आ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+