जुलाई 2019 में 7.8 अरब तक पहुंच सकती है विश्व की जनसंख्या

नई दिल्ली। पृथ्वी की मानव आबादी जुलाई में 7.58 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, अमेरिका की जनगणना ब्यूरो का कहना है कि जनसंख्या वृद्धि धीमी होने की उम्मीद है। विश्व की जनसंख्या इस महीने 7.58 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। इसी महीने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। वहीं, अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने एक और मील का पत्थर साबित किया है।

population of planet Earth expected to reach 7.58 billion in July

सेंसस ब्यूरो की नई रिपोर्ट में सैम डुप्रे और एरिक विकस्ट्रॉम ने कहा कि साल 1950 के बाद पहली बार 2020-2021 में वार्षिक जनसंख्या वृद्धि 1.0% से कम होगी। यूनाइटेड नेशन ने 1989 में जुलाई 11 को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में बनाने का ऐलान किया था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 1987 में जनसंख्या 5 बिलियन के आंकड़े को पार कर गई थी। सेंसस ब्यूरो के मुताबिक, 1987 में 5 बिलियन के आंकड़े को पार करने के 32 सालों में दुनिया की आबादी में 50% से अधिक बढ़ी है।

बता दें कि यूएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था भारत अब से 8 साल बाद यानी 2027 तक चीन को पीछे छोड़कर सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सदी के अंत तक दुनिया की आबादी करीब 11 अरब होगी। फिलहाल, भारत की आबादी करीब 1.36 अरब और चीन की 1.42 अरब है।

इस रिपोर्ट में ऐसी संभावना जताई गई है कि 2050 तक भारत 164 करोड़ जनसंख्या के साथ टॉप पर पहुंच जाएगा। इसके मुताबिक, साल 2050 तक विश्व की कुल आबादी की आधी जनसंख्या केवल 9 देशों में होगी जिसमें भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, इथियोपिया, मिस्र, तंजानिया, कांगो और अमेरिका शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+