कांग्रेस में बढ़ रही है मोदी की पैठ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सिर्फ उनकी पार्टी के ही भीतर नहीं बल्कि लगभग हर पार्टी में उनके समर्थक मौजूद हैं। लेकिन जिस तरह से कांग्रेस में मोदी की लोकप्रियता बढ़ रही है वह सोनिया गांधी के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है। एक के बाद एक कांग्रेस के नेताओं ने मोदी की कई योजनाओं की तारीफ की है।

हाल ही में शशि थरूर को मोदी की प्रशंसा करने की वजह से पार्टी के प्रवक्ता पद से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन बावजूद इसके असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने मोदी की प्रशंसा करने से नहीं हिचक रहे हैं। तरुण गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांसद आदर्श ग्राम योजना की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम की यह योजना काफी सराहनीय कदम है।
The Yojana needs to be taken up in a vigorous manner if we want to see acche din and a clean India.
— Tarun Gogoi (@tarun_gogoi) October 13, 2014 Modi’s Saansad Adarsh Gram Yojana is laudable. However, it would take more than 50 years to cover 6 lakh villages in the country.
— Tarun Gogoi (@tarun_gogoi) October 13, 2014 गोगोई ने ट्वीट करके कहा था कि 'अगर हम अच्छे दिन और स्वच्छ भारत देखना चाहते हैं तो इस योजना तो जोर-शोर से चलाना चाहिए।' भले ही कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व स्वच्छ भारत अभियान को यूपीए की योजना बता रहे हो लेकिन गोगोई ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का स्वागत करते हुए इस अभियान में हिस्सा लिया साथ ही मोदी की तारीफ भी की थी।
कांग्रेस के आला कमान के सख्त रवैये के बावजूद भी गोगोई की मोदी के बारे में यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि क्या कांग्रेस में मोदी के प्रशंसको की तादात बढ़ रही है। हालांकि गोगोई के एक ट्वीट को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने मोदी की सांसद आदर्श ग्राम योजना का स्वागत करते हुए लिखा है कि, निसंदेह यह योजना अच्छी है लेकिन इस तरह से 60 लाख गांवो को इस योजना में लाने में पचास साल लग जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications