पॉपुलर प्रधानमंत्री ने देश से किया वादा पूरा नहीं किया: सिद्धारमैया
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पॉपुलर प्राइम मिनिस्टर हैं लेकिन कर्नाटक की जनता राज्य सरकार के कार्यों के हिसाब से वोट करेगी।
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसके साथ ही दोनों दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने कहा है 'ये चुनाव मेरे और येदियुरप्पा के बीच नहीं होगा, ये मेरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भी नहीं होगा, ये दो विचारधाराओं सांप्रदायिकता और धर्मनिरपेक्षता के बीच मुकाबला होगा।' हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सिद्धारमैया ने तीखे मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए हैं।

'पीएम मोदी ने वादा पूरा नहीं किया'
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पॉपुलर प्राइम मिनिस्टर हैं लेकिन कर्नाटक की जनता राज्य सरकार के कार्यों के हिसाब से वोट करेगी। कर्नाटक की जनता राज्य सरकार के कार्यां को केंद्र के कार्यों से नहीं जोड़ेगी। ऐसे भी नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले जो देश से वादा किया था उसको पूरा करने में फेल साबित हुए हैं। कर्नाटक चुनाव से पहले भी जो बीजेपी ने वादा किया था उसको भी पूरा नहीं कर पाई है।

नोटबंदी और जीएसटी पूरी तरह फ्लॉप से फ्लॉप रही
सिद्दारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में नोटबंदी और जीएसटी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इन दो बड़े फैसलो से देश का नुकसान किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पिछले दिनों जहां भाजपा, संघ और बजरंग दल के लोगों को आतंकवादी बताया था वहीं अमित शाह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया था। वहीं कर्नाटक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने आरोप लगाया था कि भाजपा के तमाम कार्यकर्ता आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं।

अमित शाह ने किया था जीत का दावा
थोड़े दिनों पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बीजेपी चीफ अमित शाह ने दावा किया था कि अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाए तो बीजेपी को 2014 से ज्यादा सीटे मिलेंगी। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक के चुनावी रण में बीजेपी अकेले अपने दम पर उतरेगी और कर्नाटक में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ेगा। वहीं बीजेपी चीफ ने कहा कि अगर देश में अभी लोकसभा चुनाव कराया जाय तो बीजेपी 2014 लोकसभा चुनाव से बेहतर परफॉर्म करेगी। अमित शाह ने मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का सराहा था।












Click it and Unblock the Notifications