फेमस एक्ट्रेस रेखा सिंधू की कार एक्सीडेंट में मौत, देर रात हुआ हादसा
रेखा सिंधु अपने तमिल और कन्नड़ टीवी शोज़ के लिए काफी फेसम रही हैं। ट्विटर जैसे सोशल मीडिय प्लेफॉर्म पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंगी रही है। लोगों ने उन्हें इस माध्यम के जरिए श्रद्धांजलि दी।
बेंगलुरू। कन्नड़ और तमिल फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल रेखा सिंधू की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वो फिल्म की शूटिंग के लिए कार से जा रही थीं और चेन्नई-बेंगलुरू नेशनल हाईवे पर उनकी कार तेज रफ्तार किसी वाहन से टकरा गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार में उनके साथ तीन और लोग भी मौजूद थे जिनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

22 साल की थीं रेखा सिंधू
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर की आंख लग गई थी जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसा सुबह 2.30 बजे हुआ। रेखा की उम्र 22 साल थी। वह बेंगलुरु की ही निवासी थीं। रेखा साउथ टीवी इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय थी।

मरने वालों की शिनाख्त
रेखा सिंधू के अलावा जिन तीन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है उनकी शिनाख्त अभिषेक कुमारन(22), जयंकंद्रन(23) और रक्शन (20) के रूप में हुई है।

अस्पताल ले जाया गया रेखा का शव
हादसे के बाद रेखा सिंधू को फौरन तिरूपत्तूर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

फैन्स ने दी श्रद्धांजलि
रेखा सिंधु अपने तमिल और कन्नड़ टीवी शोज़ के लिए काफी फेसम रही हैं। ट्विटर जैसे सोशल मीडिय प्लेफॉर्म पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंगी रही है। लोगों ने उन्हें इस माध्यम के जरिए श्रद्धांजलि दी। शुरुआत में रेखा की मौत की ख़बर ने सनसनी मचा दी क्योंकि लोगों को लगा कि एक और मशहूर अदाकारा रेखा कृष्णप्पा की हादसे में मौत हुई है लेकिन कृष्णप्पा ने फेसबुक पर इसपर बयानी जारी करते हुए अपने शुभचिंतकों को बताया कि वे सही सलामत हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications