"Poor Lady थक गई थी", सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कसा तंज
संसद में 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म के अभिभाषा से हुई। संसद में राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। जिसमें सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तंज कसा है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
दरअसल, सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को पूअर लेडी यानी बेचारी महिला कह कर तंज कसा है। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा राष्ट्रपति अभिभाषण देते हुए अंत तक बहुत थक गई थीं...वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, पूअर लेडी।

दरअसल, राष्ट्रपति के भाषण के बाद जब मीडिया ने सोनिया गांधी से अभिभाषण पर प्रतिक्रिया ली तब सोनिया गांधी चुप रही जिस पर राहुल गांधी ने झूठे वादे करने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को उबाऊ बताया जिस पर सोनिया गांधी ने कहा रष्ट्रपति अभिभाषण देते हुए अंत तक बहुत थक गई थीं...वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, पूअर लेडी"!
प्रियंका ने पीएम के चिंगारी भड़काने वाले बयान पर किया पलटवार
वहीं कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंगारी भड़काने की कोई विदेशी कोशिश नहीं' वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कभी भी लोगों के मुद्दों के बारे में बात नहीं करते हैं और उन्हें संबोधित नहीं करते हैं। उन्होंने कहा हमने पिछले सत्र में देखा, उन्होंने बहस की अनुमति नहीं दी। इसलिए वह ऐसी बातें कहेंगे।"
मोदी ने क्या बजट सत्र में क्या कहा था?
बता दें पीएम मोदी ने बजट सत्र की शुरूआत में कहा विपक्षी दल खासकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि 2014 के बाद से हर बार सत्र के पहले लोग शरारत करने को तैयार रहते थे। शायद 2014 से लेकर अब तक का ये पहला ऐसा संसद सत्र है जिसके एक-दो दिन पहले कोई विदेशी चिंगारी नहीं पकड़ी है, विदेश में से आग लगाने की कोशिश नहीं हुई है।
राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में क्या कहा?
बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने विभिन्न केंद्र सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, तथा जनता के लिए ऋण और बीमा के सरलीकरण पर जोर दिया।
राष्ट्रपति ने विदेशी निवेशों की आमद का जिक्र किया, जो बदले में भारत के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दे रहा है। राष्ट्रपति ने संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ मनाई तथा जम्मू-कश्मीर में एक महत्वपूर्ण रेलवे परियोजना के पूरा होने की सराहना की।
#WATCH | Delhi | After the President's address to the Parliament, Congress MP Sonia Gandhi says,"...The President was getting very tired by the end...She could hardly speak, poor thing..." pic.twitter.com/o6cwoeYFdE
— ANI (@ANI) January 31, 2025












Click it and Unblock the Notifications