पुंछ पहुंची NIA की टीम, घटनास्थल का किया दौरा
पुंछ में आतंकियों ने गुरुवार को एक कायराना हमला किया, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए।

कश्मीर घाटी में जी-20 की अहम बैठक होने जा रही है, उससे पहले गुरुवार को आतंकियों ने पुंछ जिले में सेना के एक वाहन पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले से ट्रक में आग लग गई, जिसमें भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हुए। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली है।
वहीं दूसरी ओर भारत इस साल जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा, जिसके तहत श्रीनगर में 22 से 24 मई तक बैठकों को दौर चलेगा। इसको देखते हुए घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें इस खबर से जुड़े हर अपडेट्स-
#WATCH जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक टीम ने पुंछ का दौरा किया, जहां गुरुवार को एक आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के पांच जवान की जान चली गई। pic.twitter.com/p8dRSlogeg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2023
J&K | Bomb Disposal Squad and Special Operations Group (SOG) of police at the spot at Bhimber Gali in Poonch where five soldiers lost their lives in a terror attack yesterday.
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/8GRcspjYQN
— ANI (@ANI) April 21, 2023












Click it and Unblock the Notifications