मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम संग रचाई गुपचुप शादी, वायरल हुई Wedding Pics

नई दिल्ली। अपनी बोल्ड तस्वीरों और बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे आखिरकार सात जन्मों के बंधन में बंध गई हैं, पूनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम से शादी कर ली है, अपनी शादी की तस्वीरें खुद पूनम ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी की फोटो में पूनम और सैम काफी सुंदर दिख रहे हैं, लोग उनकी तस्वीरों पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं।

 पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम संग रचाई गुपचुप शादी

पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम संग रचाई गुपचुप शादी

शादी के इस खास मौके पर पूनम और सैम ने एक ही रंग का कपड़े पहने हैं। अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए पूनम ने लिखा है कि अगले सात जन्म मैं तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूं। जिस पर सैम ने कमेंट भी किया है। पूनम और अपनी शादी की फोटो पर कमेंट करते हुए सैम ने लिखा, 'बिल्कुल मिसेज बॉम्बे'। मालूम हो कि पूनम लंबे टाइम से सैम के साथ रिलेशनशिप में थीं, दोनों की बोल्ड तस्वीरों से उनका इंस्टा अकाउंट भरा हुआ है।

लंबे वक्त से सैम के साथ रिलेशनशिप में थी पूनम

लंबे वक्त से सैम के साथ रिलेशनशिप में थी पूनम

इससे पहले पूनम और सैम की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, सैम ने खुद ही सगाई की तस्वीरों को शेयर किया था, सैम ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था, 'आखिरकार हमने ये कर लिया है।'

फिल्म 'नशा' से की थी पूनम पांडे ने फिल्मी करियर की शुरुआत

फिल्म 'नशा' से की थी पूनम पांडे ने फिल्मी करियर की शुरुआत

अगर पूनम पांडे के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म 'नशा' से की थी। इसके बाद वह तेलुगू फिल्म मालिनी एंड कंपनी में दिखाई दीं। फिर वह 'आ गया हीरो' और 'द जर्नी ऑफ कर्मा' फिल्म में नजर आई थीं।

अपने बोल्ड बयान से मचाई थी सनसनी

अपने बोल्ड बयान से मचाई थी सनसनी

आपको बता दें कि साल 2011 के विश्वकप के दौरान पूनम पांडे ने कहा था कि अगर भारत जीता तो वो सरेआम सारे कपड़े उतार देंगी। इसलिए जब भारत ने विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था तो लोग पूनम पांडे को बुरी तरह से खोज रहे थे।

पूनम ने अपना एक ऐप भी लॉन्च किया था

पूनम ने अपना एक ऐप भी लॉन्च किया था

पूनम ने अपना एक ऐप भी लॉन्च किया था, लेकिन इन्होंने उस ऐप में इतनी बोल्ड तस्वीरें डाल दी थीं, जिससे लॉन्चिग के कुछ ही घंटों के भीतर गूगल ने इसे बैन कर दिया था, Twitter भी पूनम पांडे को बोल्डनेस के कारण बैन कर चुका है लेकिन पूनम पांडे की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+