AAP में शामिल होंगी कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बताया पूनम आजाद आगामी 13 नवंबर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी।
नई दिल्ली। डीडीसीए में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी से निलंबित किए गए सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद बहुत जल्द आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बताया पूनम आजाद आगामी 13 नवंबर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। उन्होंने बताया कि उनके आने से पार्टी में महिलाओं और पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।
पूनम आजाद के पिछले काफी समय से आप से जुड़ने की अटकलें लगाईं जा रही थीं। वे दिल्ली में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
आपको बता दें कि कीर्ति आजाद बिहार की दरभंगा सीट से सांसद हैं। कीर्ति आजाद ने डीडीसीए में भ्रष्टाचार को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली पर निशाना साधा था।
इस मामले को लेकर भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। उनके निलंबन को लेकर भाजपा में काफी सियासी हलचल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications