सारा अली खान का पूल Video वायरल, समुद्र में दिखा अनोखा अंदाज

मुंबई। अभिनेत्री सारा अली खान इस वक्त अपनी वेकेशन के चलते सुर्खियों में हैं। उनकी वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपना एक पूल वीडियो साझा किया है। जिसमें वह पूल में डुबकी लगाकर बालों से पानी झटकती नजर आ रही हैं। उनका यह विडियो स्लो मोशन में है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

दोस्त के साथ वेकेशन पर हैं सारा

दोस्त के साथ वेकेशन पर हैं सारा

वीडियो के कैप्शन में सारा ने लिखा है, 'स्पलैश के साथ अपने दिन की शुरुआत करें।' हालांकि सारा ने ये नहीं बताया कि वो वेकेशन पर कहां गई हैं। लेकिन रिपोर्टस की मानें तो वह अपनी दोस्त काम्या अरोड़ा के साथ मालदीव में हैं। एक अन्य पोस्ट में सारा ने अपनी दोस्त के साथ भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

Start your day with a splash 💦 ☀️ 🌊

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

भाई के साथ शेयर की थीं तस्वीरें

इससे पहले वह अपने भाई इब्राहिम के साथ करीना कपूर की क्रिसमस पार्टी में दिखाई दी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाई के साथ क्रिसमस फोटोशूट शेयर किया था और अपने पिता सैफ अली खान के साथ भी तस्वीरें साझा कीं। बता दें सारा अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह उसी साल रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ भी दिखीं।

इन फिल्मों में दिखेंगी सारा

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा की कई फिल्में आने वाली हैं। इनमें कूली नंबर 1 फिल्म का रीमेक भी है, जिसमें वो अभिनेता वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह फिल्म लव आजकल के रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं। इसमें सारा के साथ कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+