Pooja and Raj Breakup: 10 साल तक डेट करने के बाद बॉयफ्रेंड से अलग हुई ये टीवी एक्ट्रेस
Pooja and Raj Breakup: टीवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अभिनेत्री पूजा गौर (Pooje Gor) ने हाल ही में अपने फैंस को चौंकाने वाली खबर दी है। पिछले 10 वर्षों से अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर राज सिंह अरोड़ा (Raj Singh Arora) के साथ रिलेशन में रहने के बाद अब पूजा गौर ने उनसे सारे रिश्ते-नाते तोड़ लिए हैं। पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह राज से अलग (Pooja and Raj Breakup) हो चुकी हैं। एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद हर कोई हैरान है।

दस साल बाद पूजा और राज हुए अलग
पूजा गौर और उनके बॉयफ्रेंड राज सिंह अरोड़ा के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन की खबरें आती रहे हैं, लेकिन रिश्ते के बारे में किसी ने खुलकर कुछ नहीं कहा। हालांकि अब पूजा के खुलासे के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उन्होंने राज से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि पूजा के मुताबिक वह दोनों अच्छे दोस्त रहेंगे। पूजा ने राज से अलग होने का खुलासा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होंने बताया कि राज से उनका ब्रेकअप हो चुका है।

पूजा ने इंस्टाग्राम पर किया ब्रेकअप का खुलासा
पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, साल 2020 कई सारे बदलावों के साथ आया, कुछ अच्छा और कुछ बुरा। मेरे और राज के रिश्ते को लेकर पिछले कई महीनों से कयास लगाए जा रहे थे, कठिन फैसले लेने में समय लगता है। इस बारे में बात करने के लिए थोड़ वक्त चाहती थी। आज मैं बताना चाहती हूं कि राज और मैंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला ले लिया है। चाहे जिंदगी हमें किसी भी रास्ते पर ले जाए लेकिन हमारे बीच जो प्यार और सम्मान है, वो हमेशा रहेगा।

'हमेशा उनके लिए अच्छा ही चाहूंगी'
पूजा ने आगे लिखा, राज मेरी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा रहा है इसलिए मैं हमेशा उनके लिए अच्छा ही चाहूंगी। मैं हमेशा उसकी शुक्रगुजार भी रहूंगी। हमारी दोस्ती आगे भी जारी रहेगी और ये कभी नहीं बदलेगी। इस बारे में बात करने के लिए मुझे बहुत टाइम लेना पड़ा और उतनी ही हिम्मत जुटानी पड़ी। फिलहाल में सिर्फ इतना कहना चाहती हूं। हमरी प्राइवसी की रिस्पेक्ट और हमें समझने के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद।

'कोई आने को है' के सेट पर मिले थे राज और पूजा
यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस पोस्ट पर पूजा ने अपना कमेंट सेक्शन बंद किया है ताकि फैंस या ट्रोलर्स उनसे कोई सवाल ना कर सकें। बता दें कि पहली बार पूजा और राज की मुलाकात हॉरर शो 'कोई आने को है' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और देखते ही देखते प्यार हो गया। पिछले 10 सालों से पूजा और राज एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बता दें कि राज के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी पूजा ने पब्लिकली ऐलान किया था। उन्होंने कहा था, 'मैं किसी को डेट कर रही हूं। वह एक ऐक्टर हैं और उनका नाम राज सिंह अरोड़ा है।
यह भी पढ़ें: BB14: निक्की तंबोली से बोलीं राखी सावंत- 'कश्मीरा की उमर नहीं कमर देख', यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications