'गुलाबी' शैम्पेन' की दीवानी पूजा भट्ट को आज है Pink Sky से प्यार, 4 साल पहले छोड़ी बुरी लत

Pooja Bhatt marks four years of sobriet: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और निर्माता पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने बुधवार को अपने शराब की बुरी लत को छोड़ने की चौथी सालगिरह मनाई और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर उन्होंने उनलोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी इस जंग में लड़ने में मदद की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यह पुरानी जीवनशैली त्यागने की सालगिरह है जब वह शहर के बार में समय व्यतीत करती थीं, उन्होंने साथ ही इसके साथ Pink Sky की तस्वीर भी शेयर की।

पूजा भट्ट को शराब छोड़े हुए 4 साल

पूजा भट्ट को शराब छोड़े हुए 4 साल

उन्होंने लिखा कि आज से 4 साल पहले गुलाबी शैम्पेन, माल्ट और शहर की भीड़ होती थी और अब यह गुलाबी आसमान और शहरों से दूर एकांत सड़के हैं, यह कितनी समृद्ध करने और तीव्र यात्रा है। पूजा भट्ट की ये पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

पूजा ने कहा-आखिरकार कल किसने देखा है?

पूजा ने कहा-आखिरकार कल किसने देखा है?

ज्वलंत मुद्दों पर बिंदास बोलने वाली पूजा भट्ट, उन लोगों में शामिल हैं, जो कभी भी अपनी कमजोरियों को छुपाती नहीं हैं। 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'डैडी' जैसी सुपरहिट फिल्में कर चुकीं पूजा इससे पहले भी कई बार अपनी 'शराब की लत' का जिक्र सोशल प्लेटफार्म पर कर चुकी हैं। साल 2019 में भी उन्होंने अपनी इस बुरी लत और इससे छुटकारा पाने के बारे में एक लंबी पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'अतीत को प्रतिबिंबित करने और आत्मसात करने का समय है, आखिरकार कल किसने देखा है?'

'अगर मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं'

'अगर मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं'

अभिनेत्री ने लिखा था कि 'आप में से जो भी अपने अंदर के राक्षस से लड़ रहा है और इस लत से जूझ रहा है तो आपको ये पता होना चाहिए कि आप अकेले नहीं हैं। अगर मैं ये कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं। आप अगर लड़खड़ाते और गिरते हैं तो खुद को संभालिए और फिर आगे बढ़िए। इसके बदले में एक नहीं बल्कि कई तरह के ईनाम मिलेंगे।' उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अगर मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं, आप अकेले नहीं हैं।

'क्या कोई इनके पुनर्वास में दिलचस्पी रखता है'

'क्या कोई इनके पुनर्वास में दिलचस्पी रखता है'

बॉलीवुड में ड्र्ग्स कनेक्शन सामने आने पर भी पूजा भट्ट ने ट्वीट किया था कि 'क्या कोई ऐसे लोगों की परवाह करता है, जो समाज के अंतिम छोर पर रहते हैं, जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं, ताकि जीवन का दर्द दूर हो जाए? जो लोग टूटे हुए हैं, जो ड्रग्स का सहारा लेकर अपने जीवन के दर्द को दूर करने की कोशिश करते हैं,वो जो अपने सपनों को पाने के लिए बहुत ही टूटे हुए होते हैं। गरीबी और दुख के बीच इन पदार्थों का पीछा करने लगते हैं। क्या कोई इनके पुनर्वास में दिलचस्पी रखता है?'

यहां देखें: पूजा भट्ट की पोस्ट-जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+