पूजा बेदी ने शेयर किया क्वारंटीन सेंटर का वीडियो, बोलीं- देखिए यहां तो ठीक आदमी को हो जाएगा कोरोना
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच गोवा पहुंची अभिनत्री पूजा ने वहां क्वारंटीन सेंटर की स्थिति को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बेदी ने कहा है कि ना तो यहां किसी चीज की व्यवस्था है और ना ही सेंटर की ठीक से साफ सफाई हुई है। बेदी ने कहा कि इस स्थिति में तो हम वायरस को न्यौता दे रहे हैं, तंदुरुस्त आदमी यहां बीमार हो जाएगा। पूजा बेदी सोमवार तो अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ गोवा पहुंची हैं। जिसके बाद उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।

अपने गोवा जाने को लेकर सवालों पर दिया जवाब
पूजा बेदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरे मंगेतर जो कि गोवा के रहने वाले हैं। उनके साथ मेरे मुंबई से गोवा जाने पर काफी विवाद हुआ। हम सभी नियमों का पालन करते हुए आए हैं। हम लोगों ने ऑनलाइन गोवा सरकार और डीसीपी मुंबई से इस यात्रा के लिए इजाजत ली। हर चेक पोस्ट पर रुके, उसके बाद गोवा के अस्पताल में कोविड की जांच करवाई और गोवा में क्वारंटीन सेंटर में रात रुकी। ये वीडियो देखिए और समझिए कि मैं यहां सुविधाओं पर सवाल उठा रही थी।
मैंने ट्वीट लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया
दूसरे ट्वीट में पूजा बेदी ने लिखा, वीडियो में आप देखिए ये सेंटर है, जहां हमें क्वारंटीन किया गया है। मुझे आराम नहीं चाहिए लेकिन कम से कम बेसिक हाइजीन तो हो। लोग लगातार यहा आ जा रहे हैं और सफाई नहीं है तो ये ज्यादा रिस्की है। इस गंदगी में यहां वायरस उत्पन्न हो सकता है। ऐसे लोग जो एकदम ठीक होंगे, हो सकता है कि उन्हें इस तरह के क्वारंटीन सेंटर से ये हो जाए। मैंने ये ट्वीट लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया लेकिन ऐसा लगता है कि सबका ध्यान इस पर है कि सिर्फ गोवा में किसी सेलिब्रिटी की एंट्री हुई है।

पूजा मुंबई से गई हैं गोवा
अभिनत्री पूजा बेदी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ मुंबई से गोवा पहुंची हैं। वहां जाने के बाद प्रशासन ने उनका कोरोना टेस्ट कराया और इसके बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। एक दिन पहले पूजा बेदी ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। पूजा ने बताया है कि क्योंकि वो अब गोवा में शिफ्ट हो चुकी हैं और उनका सारा काम वहीं हैं, इसलिए उनका मुंबई से गोवा आना जरूरी था। पूजा ने ट्विटर पर अपने हाथ का फोटो भी शेयर किया, जिसमें उनके हाथ पर होम क्वारंटीन की मुहर लगी है।
पार्टनर के साथ मुंबई से गोवा पहुंची पूजा बेदी, प्रशासन ने दोनों को किया होम क्वारंटीन
-
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications