Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पार्टनर के साथ मुंबई से गोवा पहुंची पूजा बेदी, प्रशासन ने दोनों को किया होम क्वारंटीन

दोनों होम क्वारंटीन

नई दिल्ली। अभिनत्री पूजा बेदी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ मुंबई से गोवा पहुंच गई है। वहां जाने के बाद प्रशासन ने उनका कोरोना टेस्ट कराया और इसके बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। पूजा बेदी ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। पूजा ने बताया है कि क्योंकि वो अब गोवा में शिफ्ट हो चुकी हैं और उनका सारा काम वहीं हैं, इसलिए उनका मुंबई से गोवा आना जरूरी था।

पूजा ने ट्विटर पर दी जानकारी

पूजा ने ट्विटर पर दी जानकारी

पूजा ने ट्विटर पर लिखा, अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ गोवा में आ गई है। गोवा में ही मेरा घर, कार और व्यवसाय सभी है। बॉर्डर की प्रक्रिया और कोरोना वायरस से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पान किया है। अब वो अपने घर पर होम क्वारंटीन हैं। पूजा ने अपने हाथ का फोटो भी शेयर किया है, जिसमें उनके हाथ पर होम क्वारंटीन की मुहर लगी है।

पति से तलाक के बाद मानेक के साथ हैं पूजा

एक्ट्रेस पूजा बेदी के पहले पति फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला थे। दोनों के अलाया और ओमार नाम के दो बच्चे भी हैं। 2003 में फरहान और पूजा ने तलाक ले लिया। इसके बाद पूजा बेदी कई सारे रिएलिटी टीवी शो में भी नजर आईं। इसके बाद पूजा का रिश्ता मानेक कॉनट्रैक्टर के साथ जड़ा है। मानेक उनके स्कूल के सीनियर थे। दोनों ने लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट किया और पिछले साल वेलेंटाइन्स डे पर दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली थी।

 मानेक से व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए मिलीं पूजा

मानेक से व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए मिलीं पूजा

पूजा और मानेत स्कूल के एलुमनाई वॉट्सऐप ग्रुप से मिले। रिलेशनशिप के बाद मानेक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। बता दें कि पूजा की बेटी अलाया ने हाल ही में फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। अलाया ने फिल्म में सैफ अली खान की बेटी का रोल प्ले किया था। पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला और बेटा ओमान मुंबई में रहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+