Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: मंगेतर के साथ गोवा में एंजॉय कर रहीं पूजा बेदी, कहा- 'डर और मास्क की घुटन में जीना सही नहीं'

मुंबई, 15 अप्रैल: पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, जहां लाखों लोग रोजाना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। तो वहीं बड़ी संख्या में महामारी की वजह से लोगों की मौत हो रही। इस सबके बीच बॉलीवुड की हस्तियां आराम से जिंदगी के मजे ले रही हैं। हाल ही में कई सारे सेलेब्रिटीज मालदीव गए हुए थे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वहीं अब एक्ट्रेस पूजा बेदी भी अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ गोवा पहुंच गई हैं। वहां पर उन्होंने एंजॉय करते हुए लोगों के लिए एक खास मैसेज दिया।

'जिंदगी की गारंटी मृत्यु'

'जिंदगी की गारंटी मृत्यु'

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूजा ने लिखा कि इस ग्रह पर रहते हुए अपनी जिंदगी को जियो। जिंदगी की एकमात्र गारंटी मृत्यु है और ये निश्चित है, जो चीज मायने रखती है वो ये है कि आप इसे कैसे जीते हैं। निश्चित रूप से ये भय और अनिश्चितता की स्थिति में नहीं होना चाहिए। पहले ही हमारी जिंदगी का पूरा एक साल चोरी हो गया है। जिंदगी का मतलब डर और मास्क की घुटन में जीना नहीं है। धूप और ताजी हवा से इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। उन्होंने इसके साथ #Love #HappyGoa जैसे हैशटैग इस्तेमाल किए।

गोवा से करती हैं प्यार

गोवा से करती हैं प्यार

एक दूसरा वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आई लव गोवा, गोवा को प्यार करने की कई वजह हैं, बाहर की लोकेशन, स्थानीय लोगों का स्वागत, शानदार खाना और सबसे जरूरी बात मेरा स्वास्थ्य और गोवा में बिजनेस। पूजा के मुताबिक साफ हवा के साथ सूरज पर चमकती रोशनी की वजह से आप गोवा से प्यार करने लगेंगे। यहां पर खुशियों के साथ खुलापन भी है। दोनों वीडियो में उन्होंने अपने साथ आसपास के नजारे को भी दिखाया।

12 साल बाद टूटी शादी

फिल्मी करियर को देखें तो पूजा ने 1991 में 'विषकन्या' से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं। हाल ही में वो नेटफ्लिक्स की सीरीज 'Masaba Masaba' में नजर आई थीं। वहीं निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी, लेकिन 12 साल बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई की। पूजा की बेटी अलाया फर्नीचरवाला भी काफी फेमस हैं। 2020 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+