'30 की उम्र से पहले शादी बेवकूफी', आखिर क्यों पूजा बेदी ने अपनी बेटी को दी ऐसी सलाह
Alaya Furniturewalla on Her Wedding: एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म 'जवानी जानेमन' में उन्होंने सैफ अली खान के साथ लीड रोल में धमाल मचाया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी। अब अलाया कई दूसरे बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से बताए। साथ ही ये भी बताया कि उनकी मां ने शादी को लेकर उन्हें क्या सलाह दी है।

'30 से पहले ना करना शादी'
राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में अलाया ने बताया कि उनकी मां पूजा बेदी सभी मुद्दों पर उनसे खुलकर बात करती हैं। उन्होंने मुझे सलाह भी दी थी कि 30 वर्ष की उम्र से पहले शादी करना अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा बेवकूफी वाला काम करने जैसा है। उन्होंने कहा कि जब आपकी परवरिश सिंगल पैरेंट्स करते हैं, तो वे स्वाभाविक रूप से बहुत स्वतंत्र होते हैं। इसके अलावा वो नहीं चाहते कि बच्चे भी उस हालात से गुजरें जैसे हालात उन्होंने देखे हैं। उनके मां-बाप ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना पड़ेगा।

'सिर्फ काम और आगे बढ़ने पर फोकस'
शादी के बारे में अलाया ने कहा कि हमारे देश में आमतौर पर माता-पिता अपने बच्चों पर शादी के लिए दबाव डालते हैं, लेकिन मेरे मामले में ऐसा नहीं है। मेरी मां ने हमेशा से इस बात पर जोर दिया कि 30 साल के बाद ही शादी करनी चाहिए। अलाया ने बताया कि उनकी मां पूजा का कहना है कि वो अपने काम पर ध्यान दें और आगे बढ़ने की कोशिश करें। परिवार वाले उनसे हर समय यही कहते हैं।

क्यों मां-बाप में हुआ तलाक?
वहीं जब उनके मां-बाप के अलग होने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने भी खुलकर उसका जवाब दिया। अलाया ने बताया कि जब उनके मां-बाप अलग हुए थे, तो उनकी उम्र सिर्फ 5 साल थी। ऐसे में उनको इस बारे में कुछ याद नहीं है। हालांकि दोनों के अलग होने के बाद की बातें उनको याद हैं। अलाया ने आगे कहा कि उनका बचपन काफी अच्छे से गुजरा है और माता-पिता से उनके अच्छे संबंध हैं। उन्हें कभी इस बात का अहसास नहीं हुआ कि उनके मां-बाप अगल हो चुके हैं। वो सिर्फ एक तलाक था, इससे ज्यादा कुछ नहीं।












Click it and Unblock the Notifications