सुशांत की फिल्म दिल बेचारा की एक्ट्रेस संजना सांघी के इस विज्ञापन पर भड़की पूजा बेदी, बताया भयानक
सुशांत की फिल्म दिल बेचारा की एक्ट्रेस संजना सांघी के इस विज्ञापन पर भड़की पूजा बेदी, बताया भयानक
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'दिल बेचारा' में अभिनय करन वाली एक्ट्रेस संजना सांघी के एक विज्ञापन के कारण बवाल मचा हुआ है। इस विज्ञापन की सोशल मीडिया पर भी जमकर आलोचना हो रही वहीं अब एक्ट्रेस पूजा बेदी जो कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी एक्टिव रहती हैं उन्होंने जमकर आलोचना की है।

पूजा बेदी ने जमकर आलोचना की है
वो संजना सांघी के इस विज्ञापन पर पूजा बेदी ने जमकर आलोचना की है। पूजा बेदी संजना सांघी के विज्ञापन को लेकर ट्वीट भी किया और इसे स्मृति ईरानी और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को भी टैग किया। पूजा बेदी ने लिखा पुरुषों के प्रति घरेलू हिंसा स्वीकार्य नहीं है। पूजा बेदी के इस ट्वीट के बाद फैंस जमकर कमेन्ट कर रहे हैं।

पूजा बेदी ने लिखा ये पोस्ट
संजना सांघी के विज्ञापन को भयानक बताते हुए पूजा बेदी ने लिखा "इस विज्ञापन को देखना काफी भयानक है। पुरुषों के प्रति घरेलू हिंसा स्वीकार्य नहीं है। क्या होता अगर इस विज्ञापन में पुरुष महिला को थप्पड़ मार रहा होता। विज्ञापन बोर्ड को इसे क्लियर नहीं करना चाहिए था। पुरुषों को भी अधिकार है। पूजा बेदी के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी उनका समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं ।

द एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने दिया ये जवाब
द एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया को भी टैग किया और उनसे विज्ञापन हटाने को कहा। उसी के बारे में जवाब देते हुए, उन्होंने कहा, "हमें टैग करने के लिए धन्यवाद, हम पहले से ही इस विज्ञापन के खिलाफ शिकायत को संसाधित कर रहे हैं।"

इन फिल्मों में नजर आईं संजना सांघी
वहीं संजना सांघी के वर्क फ्रंट की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'दिल बेचारा' में वो मुख्य भूमिका में नजर आईं थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की और संजना सांघी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वह अगली बार आदित्य रॉय कपूर फिल्म ओम: द बैटल विद विरूद्ध में नजर आएंगी। अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन करती नजर आएंगी। द एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया को भी टैग किया और उनसे विज्ञापन हटाने को कहा। उसी के बारे में जवाब देते हुए, उन्होंने कहा, "हमें टैग करने के लिए धन्यवाद, हम पहले से ही इस विज्ञापन के खिलाफ शिकायत को संसाधित कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications