स्विमिंग पूल में रोमांस करते नजर आए नवाब शाह और पूजा बत्रा, तस्वीर हुई वायरल

नई दिल्ली। जिस दिन से 'विरासत' फेम पूजा बत्रा की शादी की खबर सामने आई है, उस दिन से पूजा बत्रा और उनके पति नवाब शाह सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं, भले ही नवाब और पूजा ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई हो लेकिन ये बात वो अच्छी तरह से जानते हैं कि लोग उन दोनों के बारे में जानने को बेकरार हैं और इसी वजह से वो दोनों अपनी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, इसी क्रम में नवाब शाह ने रविवार को अपनी पत्नी पूजा बत्रा के साथ एक बेहद ही रोमांटिक लेकिन हॉट तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर की है।

कैप्शन में लिखा, 'संडे के फंडे'

कैप्शन में लिखा, 'संडे के फंडे'

इस तस्वीर में दोनों पूल में रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं, तस्वीर में पूजा ने लाल बिकनी पहनी हुई है वहीं नवाब शर्टलेस नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर में कैप्शन में लिखा, 'संडे के फंडे', दोनों की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई है और लोग उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी कर रहे हैं।

पूजा बत्रा ने नवाब शाह के साथ गुपचुप रचाई शादी

आपको बता दें कि बीते 4 जुलाई को पूजा बत्रा ने नवाब शाह के साथ गुपचुप तरीके से दिल्ली में आर्यसमाजी ढंग से शादी रचाई थी और इसके कुछ वक्त बात इन दोनों ने अपनी शादी की और अपने नए परिवार तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए पूजा बत्रा ने कैप्शन दिया है- मेरा नया परिवार

मात्र 5 महीने डेट करने के बाद लिया शादी का फैसला

मात्र 5 महीने डेट करने के बाद लिया शादी का फैसला

आपको बता दें कि मात्र 5 महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद पूजा-नवाब ने शादी करने का फैसला लिया और दिल्ली में आर्यसमाजी ढंग से विवाह कर लिया, जिसमें उनके सिर्फ परिवार वाले और करीबी मित्र शामिल हुए थे, खबर ये भी है कि पूजा ने निकाह भी किया है।

पूजा बत्रा की ये दूसरी शादी है...

बताते चलें कि नवाब शाह की ये पहली और पूजा बत्रा की ये दूसरी शादी है, उन्होंने साल 2002 में उन्होंने लॉस एंजेलिस के ऑर्थोपेडिक सर्जन सोनू आहलूवालिया से शादी की थी लेकिन जल्द ही यह रिश्ता खत्म हो गया और शादी के करीब 9 साल बाद साल 2011 में दोनों अलग हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+