NewsX Pre-Poll Survey:पंजाब में कांग्रेस की वापसी मुश्किल, AAP होगी सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली, 22 दिसंबर: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य में जहा इस बार कांग्रेस लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने कीकोशिश करेगी, तो वहीं दूसरी ओर अकाली दल फिर से खोई सत्ता के लिए संघर्ष करेगी। लेकिन इस सब के बीच में इस बार बीजेपी और कांग्रेस से अलग हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ मैदान में उतरेगी। चुनावों के पहले पोलस्ट्रैट-न्यूजएक्स चुनाव पूर्व सर्वे किया है।

Polstrat NewsX Pre Poll Survey Punjab assembly elections Congress aap bjp

पोलस्ट्रैट-न्यूजएक्स चुनाव पूर्व सर्वे के मुताबिक पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी सत्ता में पहली बाक काबिज होगी। पोल के मुताबिक कांग्रेस सत्ता में वापसी करती नहीं दिख रही है। 117 सीटों में से कांग्रेस को 35.20 फीसदी वोट शेयर के साथ 40-45 सीटें जीतने का अनुमान है। पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी को 38.83 फीसदी वोट शेयर के साथ 47-52 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, लेकिन उसे बहुमत नहीं मिलेगा।

वहीं शिरोमणि अकाली दल को 21.01% वोट शेयर के साथ 22-26 सीटें, और भाजपा को 2.3% वोट शेयर के साथ केवल 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है।पोलस्ट्रैट-न्यूजएक्स चुनावी सर्वे के अनुसार 35.70% उत्तरदाताओं ने अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के फैसले पर नाराज़गी जताई है। जबकि 27.50% उनके फैसले का समर्थन करते हैं। इसके अलावा 39.20% उत्तरदाताओं के लिए रोजगार, कृषि कानून, एमएसपी, बिजली, पानी, सड़कों, माफिया राज, नशीली दवाओं के खतरे जैसे विभिन्न मुद्दे महत्व रखते हैं।

सिर्फ 19.90% सर्वेक्षण उत्तरदाताओं ने कहा कि कृषि कानून या एमएसपी का प्रभाव सीधे तौर से चुनाव पर पड़ेगा। 39.20 प्रतिशत उत्तरदाताओं के लिए रोजगार प्रमुख मुद्दा है। कृषि कानूनों को वापस लेने के मुद्दे पर, 59.90% उत्तरदाताओं ने पूरी तरह से निकासी का समर्थन किया, जबकि केवल 14.30% ने कानूनों को निरस्त करने का समर्थन नहीं किया। फेमस मुख्यमंत्री चेहरे की बात करें तो सीएम चन्नी राज्य में सबसे प्रसिद्ध मुख्यमंत्री का चेहरा हैं।

सर्वे के मुताबिक पोल में शामिल हुए 33.60% लोग पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के रूप में एक नया चेहरा देखना चाहते हैं। वहीं 16.70% लोगों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया,9.80% लोग नवजोत सिंह सिद्धू को, 22.20% लोग चरणजीत सिंह चन्नी को और 17.70% लोग सुखबीर सिंह बादल को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+