दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए हरियाणा पंजाब के किसानों से पराली खरीदेगी सरकार
Pollution in delhi ncr Centre buy parali from farmers
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सराकार किसानों से पराली खरीदेगी। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के पीछे पंजाब और हरियाणा में पराली (फसल के खेत में बचे अवशेष) जलाए जाने को भी अहम वजह माना जाता रहा है। ऐसे में सरकार ने यूपी, पंजाब, हरियाणा के किसानों से सरकार ने पराली खरीदने का फैसला किया है। केंद्र सरकार इस पराली का इस्तेमाल बिजली बनाने के लिए करेगी अब थर्मल पावर स्टेशनों में ईंधन के तौर पर कोयले के साथ 10 फीसदी पराली जलाई जाएगी। सरकारी कंपनी एनटीपीसी जल्द ही पराली खरीद के लिए टेंडर जारी करेगी।

बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा कि थर्मल पावर स्टेशनों में ईंधन के तौर पर पराली के इस्तेमाल से जहां प्रदूषण की समस्या कम होगी, वहीं किसानों को भी फायदा मिलेगा। एनटीपीसी 5500 रुपये प्रति टन के हिसाब से पराली के टुकड़े खरीदने के लिए टेंडर जारी करेगी। फैसले के साथ ही सरकार सभी थर्मल पावर स्टेशनों में पराली इस्तेमाल को अनिवार्य करने जा रही है। देश के सभी थर्मल पावर स्टेशनों में इसे अनिवार्य बनाने को लेकर राज्यों से बातचीत जारी है।
कई सालों से देखने में आ रहा है कि नवंबर में दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। इससे दिल्ली एनसीआर में सांस लेना भी दूभर हो जाता है। इस प्रदूषण का एक बड़ा कारण पंजाब, हरियाणा में किसानों द्वारा पराली जलाना भी है। इसको लेकर काफी बातें होती हैं लेकिन किसान इस बात को कहते हैं कि जलाने के सिवा उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में अगर सरकार पराली की खरीद करती है तो इससे प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications