Delhi-NCR Pollution: राजधानी को प्रदूषण से राहत नहीं, AQI में फिर जबरदस्त इजाफा , लोग परेशान

नई दिल्ली। प्रदूषण की शिकार दिल्ली को बुधवार को भी राहत नहीं मिली है, आज सुबह दिल्ली के लोधी रोड इलाके में पीएम 2.5 का स्तर 210 तो पीएम 10 का स्तर 204 रहा। बताया जा रहा है कि दिन चढ़ने के साथ इसमें इजाफा होगा और यह बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकता है, प्रदूषण के इस उतार-चढ़ाव ने आम लोगों को काफी परेशान कर दिया है, इस वक्त राजधानी में अस्थमा, सर्दीजुकाम और बुखार को रोगी काफी बढ़ गए है, जिसकी वजह प्रदूषण ही है, हालांकि मौसम विभाग का कहना था कि आने वाले दिनों में एक्यूआई का स्तर सुधरेगा।

सफर ने दिल्ली में फिर स्मॉग छाने की आशंका जताई

सफर ने दिल्ली में फिर स्मॉग छाने की आशंका जताई

जबकि केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था सफर ने दिल्ली में फिर स्मॉग छाने की आशंका जताई है, उसका कहना है कि शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे हवा की गति सुधरेगी। इसके बाद ही हालात सामान्य हो सकते हैं।

मंगलवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 242 रहा था

सीपीसीबी के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 242 रहा जो सोमवार को 214 था। शाम को पांच बजे हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 की मात्र 218 और पीएम 2.5 कणों की मात्र 122 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी।

उच्च न्यायालय भी जता चुका है चिंता

उच्च न्यायालय भी जता चुका है चिंता

इससे पहले बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी चिंता जताई थी और कहा था कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा, वायु प्रदूषण पर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा था कि, इस समस्या के निपटारे के लिए अपनाई गई योजनाओं में है और इससे निपटने के लिए किसी भी विचार पर एकमत न होने में है। कोर्ट ने कहा कि, इस दिशा में नागरिकों को भी सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है, प्रदूषण कम करने के लिए लोगों में भी इच्छाशक्ति की कमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+