मतदान से पहले ही खोल दी EVM की सील, सभी कर्मचारी निलंबित
शिमला। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण का मतदान रविवार को खत्म हो गया। अब लोगों को 23 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाले भगेड़ मतदान केन्द्र पर तैनात पोलिंग पार्टी ने शनिवार शाम को ही ईवीएम की सील तोड़कर उसका ट्रायल कर डाला। जिसके चलते इस पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उपमंडल घुमारवीं के तहत भगेड़ मतदान केंद्र में तैनात कर्मचारियों ने ट्रायल के लिए एक दिन पहले ही शनिवार को ईवीएम की सील तोड़ दी। कर्मचारियों की इस हरकत का पता सेक्टर ऑफिसर को चला तो उन्होंने एसडीएम घुमारवीं को सूचना दी। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन के बाद प्रिजाइडिंग ऑफिसर समेत पूरी पोलिग पार्टी को मतदान केंद्र से हटा दिया। इसकी जगह दूसरी पोलिग पार्टी को तैनात किया गया है।
जबकि चुनाव आयोग के नियमानुसार ईवीएम को मतदान के वक्त ही खोलकर टेस्ट किए जाने का प्रावधान है। आयोग ने केंद्र पर तैनात सभी कर्मियों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने पूरी टीम पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया था और 12 घंटे में जवाब मांगा था। दूसरी ओर कुल्लू जिले के ढालपुर आदर्श मतदान केंद्र में पोलिंग ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों और अधिकारियों ने मॉक पोल को हटाए बिना ही पोलिंग शुरू करवा दी।












Click it and Unblock the Notifications