कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतदान से एक दिन पहले बेंगलुरू में मतदान अधिकारियों ने डाला वोट, देखें VIDEO
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। मतदान अधिकारियों ने एक दिन पहले ही मंगलवार को बेंगलुरू में मतदान किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा। मतदान के एक दिन पहले मतदान केंद्र में जिन मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन सभी ने अपने मतदाता होने का फर्ज निभाते हुए मतदान किया। बेंगलुरू में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मतदान अधिकारियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला।
#WATCH | Poll officials cast vote through the postal ballot in Bengaluru, a day ahead of Karnataka Assembly elections. pic.twitter.com/zF7y54L7Fa
— ANI (@ANI) May 9, 2023
बता दें बेंगलुरु शहर मतदाताओं की उदासीनता के लिए जाना जाता है। इस विधानसभा चुनाव में वोटर्स का मतदान बढ़ाने के लिए बृहद बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) ने शहर में 264 थीम-आधारित मतदान केंद्र स्थापित किए हैं।
जिसमें अनूठे मतदान के विषय स्वास्थ्य, युवा, संस्कृति, गुलाबी रंग, ट्रांसजेंडर, बाजरा, गो ग्रीन, विकलांग व्यक्ति, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पूर्व सैनिक और खेल शामिल हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, ये अनूठे मतदान केंद्र जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और विरासत को उजागर करेंगे। कक्षाओं से बने मतदान केंद्रों की दीवारों पर हाई विजिबिलिटी कैनवस बनाया गया है।
बेंगलुरु में वोटिंग प्रतिशत
2013 वोटिंग 2018 वोटिंग
2013 में बीबीएमपी दक्षिण 55.04 प्रतिशत और 2018 में 51.98 प्रतिशत
2013 में बीबीएमपी उत्तर 56.58 प्रतिशत और 2018 में 53.47 प्रतिशत
2013 में बीबीएमपी सेंट्रल 57.71 प्रतिशत और 2018 में 55.18 प्रतिशत
बेंगलुरु शहरी 62.03 प्रतिशत, और 2018 में 57 प्रतिशत
बेंगलुरू में लगातार चुनावों में खराब मतदान दर्ज किया जा रहा है। 2018 में, राज्य ने 72.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया, जबकि बेंगलुरु के लिए यह आंकड़ा केवल 55 प्रतिशत था।












Click it and Unblock the Notifications