सिब्बल के लिखे गीत अब तेरे बिना..पर थिरकेंगी टर्की मॉडल
नई दिल्ली। देश के जाने-माने वकील और पूर्व सूचना और तकनीक मंत्री कपिल सिब्बल अब गीतकार बन गये हैं। उनका लिखा गाना 'अब तेरे बिना है' आने वाली फिल्म 'शोरगुल' में दिखेगा, जिस पर टर्की की सुपर मॉडल सुहा गेजन अभिनय करती नजर आयेंगी।
बीजेपी की मिस्ट्री गर्ल ने बिगाड़ा सिब्बल का गेम, राज्यसभा की लड़ाई चोखी
फिल्म के इस गाने को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में मेन रोल जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा और संजय सूरी निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और उसने काफी सुर्खियां बटोर ली हैं।
नेताजी... तुमको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं
मालूम हो कि फिल्म 'शोरगुल' यूपी के मुज्जफरनगर दंगों पर आधारित है। फिल्म में हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की मोहब्बत की दास्तां हैं जिसमें लड़के की मौत हो जाती है और उसके बाद वहां दंगा भड़क जाता है जिसे कि राजनीति का रंग दे दिया जाता है। फिल्म का निर्देशन जितेंद्र तिवारी ने किया है। खबर ये भी है कि कपिल चाहते हैं कि उनके लिखे गीत को अरजीत सिंह अपनी आवाज दें।













Click it and Unblock the Notifications