ओ पन्नीरसेल्वम और टीटीवी दिनाकरन ने की मुलाकात, राजनैतिक गलियारों में सियासी कयास शुरू
पूर्व सीएम ओ पन्नीरसेल्वम और टीटीवी दिनाकरन की मुलाकात को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। इसको लेकर कई सियासी कयास लगाए जा रहे है।

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड मुनेत्र कड़गम (AIADMK) पार्टी से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने सोमवार को चेन्नई के अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) के प्रमुख टीटीवी दिनाकरन से मुलाकात की। वहीं, इस मुलाकात के कुछ राजनीतिक कयास लगाए जा रहे है।
पन्नीरसेल्वम और टीटीवी दिनाकरण के बीच हुई मुलाकात ने इन अटकलों को हवा दे दी है कि दोनों नेता लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हाथ मिला सकते हैं। बता दें कि AIADMK को वर्तमान पार्टी प्रमुख एडप्पादी के पलानीस्वामी और उनके समर्थकों से वापस के लिए ये बैठक की गई है।
ओपीएस के राजनीतिक सलाहकार पनरुति एस रामचंद्रन ने बताया कि ओपीएस और टीटीवी असमाजिक तत्वों के चंगुल से अन्नाद्रमुक को वापस लाने के लिए काम करेंगे। उन दोनों ने इसे हासिल करने के लिए आश्वस्ता जताई है। साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों मिलकर AIADMK से स्वार्थी ताकतों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
वीके शशिकला ने बार बार अन्नाद्रमुक को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करने की आश्यकता के बारे में बात की। बता दें कि ओपीएस, टीटीवी दिनाकरण और शशिकला दक्षिणी तमिलनाडु में प्रमुख थेवर समुदाय से हैं।
ओ पन्नीरसेल्वम तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। वो पहली बार 2001 में छह महीने के लिए सीएम बने थे। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता पर रोक के बाद साल 2014-15 में पन्नीरसेल्वम दोबारा मुख्यमंत्री बने। 2016 में जयललिता के निधन के बाद पन्नीरसेल्वम को सीएम रूप में पदोन्नत किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications