जयललिता के राजनीतिक सलाहकार रहे चो रामास्वामी का चेन्नई अपोलो में निधन
बीजेपी से राज्यसभा में सांसद रह चुके रामास्वामी एक अभिनेता और वरिष्ठ पत्रकार भी थे। राजनीति की बेहतर समझ रखने वाले रामास्वामी से जयललिता अक्सर सलाह लेती थीं।
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के करीबी और राजनीतिक सलाहकार रहे चो रामास्वामी का बुधवार सुबह निधन हो गया। 82 वर्षीय रामास्वामी लंबे समये चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में दो दिन पहले जयललिता का निधन हुआ था।

बीजेपी से राज्यसभा में सांसद रह चुके रामास्वामी एक अभिनेता और वरिष्ठ पत्रकार भी थे। राजनीति की बेहतर समझ रखने वाले रामास्वामी से जयललिता अक्सर सलाह लेती थीं। अगस्त 2015 में जब वह बीमार हुए तो जयललिता उनसे मिलने अपोलो अस्पताल भी गई थीं।
राजनीतिक विश्लेषक होने के अलावा उनका जीवन थिएटर से जुड़ा रहा। उसके अलावा वह तमिल पत्रिका तुगलक (Thuglak) के भी संपादक थे।
रामास्वामी ऐसे शख्स थे जिनकी तारीफ जयललिता भी करती थीं और उनसे राजनीतिक विचार विमर्श भी करती थीं। एक वक्त जब जयललिता विपक्षियों से परेशान होकर चेन्नई छोड़ना चाहती थीं तो रामास्वामी ने ही उन्हें धैर्य से काम लेने की सलाह दी थी।












Click it and Unblock the Notifications