Polio Vaccination: 31 जनवरी से शुरू होगा पोलियो टीकाकरण अभियान, राष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ

Polio Vaccination Day: हाल ही ड्रग कंट्रोरल जनरल ऑफ इंडिया ने कोरोना वायरस (Coronavirus) की दो वैक्सीन को मंजूरी दी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। इसके चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने 17 जनवरी को निर्धारित पोलियो टीकाकरण दिवस को टाल दिया था, लेकिन अब उसकी नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

polio

दरअसल बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने पोलियो टीकाकरण को लेकर एक आदेश जारी किया था। जिसमें कहा गया कि 'अप्रत्याशित गतिविधियों' की वजह से पोलियो अभियान अगले आदेश तक रद्द किया जाता है। इसके बाद गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में नया आदेश जारी कर दिया। जिसके मुताबिक अब देशभर में 31 जनवरी 2021 से पोलियो के खिलाफ अभियान फिर से शुरू होगा। वहीं 30 जनवरी को पोलियो टीकाकरण दिवस का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) करेंगे। साथ ही वो राष्ट्रपति भवन में बच्चों को पोलियो की ड्रॉप भी पिलाएंगे।

कोरोना के खिलाफ जंग में जुटी टीम
आपको बता दें कि पोलियो की वजह से भारत के पास टीकाकरण का अच्छा अनुभव है। पोलियो मुक्त भारत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीम ने दिन-रात एक कर दिया। साथ ही घर-घर जाकर बच्चों को उसकी ड्राप पिलाई। जिस वजह से 27 मार्च 2014 को भारत पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया था। हालांकि ऐहतियात के तौर पर अभी भी बच्चों को पोलियो वैक्सीन दी जाती है। पोलियो से जुड़ी टीमों का इस्तेमाल कोरोना टीकाकरण में भी किया जाएगा। इस बात के संकेत कई बार स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी और खुद पीएम मोदी दे चुके हैं।

पोलियो का टीका क्यों है जरूरी?
पोलियो एक संक्रामक रोग है, जो पोलियोमेलाइटिस के जरिए बच्चों में फैलता है। इस बीमारी से ग्रसित बच्चों का एक अंग जिंदगीभर के लिए कमजोर यानी लकवाग्रस्त हो जाता है। इसका कोई इलाज नहीं है, हालांकि अगर इसकी वैक्सीन बच्चे को दे दी जाती है, तो वायरस उसे नुकसान नहीं पहुंचा पाता। वहीं छोटे बच्चों का शरीर प्रतिरोधक क्षमता बनाने में सक्षम नहीं रहता, जिस वजह से ये वैक्सीन सिर्फ पांच साल तक के बच्चों को ही दी जाती है। पोलियो मुक्त भारत के लिए सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू किया था। जिसको घर-घर जाकर बच्चों को दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+