Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लॉकडाउन में पुलिस की मनमानी, गरीब फल वाले से सारे फल छीन चलती बनी पुलिस, देखें VIDEO

भुवनेश्‍वर। तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश एक बार फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। अनलॉक होने के बावजूद भी सख्‍ती बरती जा रही है। इस दौरान ओडिशा के ब्रह्मपुर जिले में कुछ पुलिसकर्मियों का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो खाकी को दागदार कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक गरीब फल विक्रेता का फल छीनते दिखाई दे रहे हैं।

Recommended Video

    Viral Video : लॉकडाउन में पुलिसकर्मियों ने गरीब फल वाले से छीने केले | वनइंडिया हिंदी
    क्‍या है VIDEO में

    क्‍या है VIDEO में

    साइकिल पर प्लास्टिक की टोकरी रख गली-गली एक शख्स केले बेच रहा था। उसी दौरान उसे कुछ पुलिस वालों ने पकड़ लिया। शुरुआत में तो वे उससे पूछताछ करते दिखे। बाद में उन्होंने उसके सारे खेले ले लिए और उसे अपनी जीप में साथ लेकर चलते बने। केले ले जाने के वह वहीं खड़े होकर फूट-फूटकर रोने लगा। घटना के दौरान पास में ही एक छत पर किसी शख्स ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया था, जो अब टि्वटर और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    जब पुलिस फ्री हैंड होती है तो ऐसा ही होता है

    जब पुलिस फ्री हैंड होती है तो ऐसा ही होता है

    बताया जा रहा है कि केले वाला कंटेनमेंट जोन में केले बेच रहा था। पुलिस ने इसी के चलते पर ये कार्रवाई की। कहा जा रहा है कि पुलिस ने उससे 1000 रुपए भी वसूले थे। हालांकि, फेसबुक पर नवनीत मिश्रा नाम के यूजर ने इसे वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "जब पुलिस फ्री हैंड होती है तो गरीब विक्रेता के सारे केले ही छीन कर चलती बनती है। वीडियो में ओडिशा पुलिस बहादुरी का परिचय दे रही है।

    आप भी देखिए VIDEO

    टि्वटर यूजर @Mahmudabad ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भारत के अफसरों का एक और दुर्लभ वीडियो, जिसमें वह एक उद्योगपति की संपत्ति को जब्त कर रहे हैं, क्योंकि वह बकाया लोन नहीं चुका पाया! आप भी देखिए VIDEO

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+