VIDEO: उत्तराखंड में शराब माफियाओं की गुंडागर्दी, सरेआम पुलिसवाले की कर दी पिटाई
नई दिल्ली। उत्तराखंड में शराब माफियाओं की गुंडागर्दी इस कदर बढ़ गई है कि वो पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला उत्तराखंड के हरिद्वार से आया है जहां शराब माफिया एक स्कूटी पर शराब रखकर रानीपुर ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में ड्यूटी पर तैनान पुलिसकर्मी ने स्कूटी की तलाशी और पूछताछ करने की कोशिश की तो माफिया उल्टा पुलिसकर्मी पर हावी हो गया और अकेल पुलिस वाले की पिटाई कर दी।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से शराब माफिया एकत्रित होकर पुलिस जवान की पिटाई कर रहे हैं। जबकि पुलिस वाला उनको समझाने की कोशिश कर रहा है फिर वो उसकी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले ने जब शराब माफिया से पूछताछ करना चाहा तो वो बदतमीजी पर उतर आया। देखते ही देखते शराब माफिया उनके साथ मारपीट करने लगे।
इस घटना को लेकर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जबकि बाकी लोग अभी भी फरार चल रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड में शराब की अवैध खपत को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। जिसकी वजह से शराब माफियाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और यही बात से वो परेशान हो रहे हैं। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें कई लोग दिखाई दे रहा हैं। फिर भी उनमें से कोई पुलिसवाले को बचाने के लिए आगे नहीं आया। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्ती और बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग की घटना पर थरूर ने ट्वीट किया ऐसा कार्टून, भड़के यूजर्स ने कांग्रेस सांसद पर जमकर किया पलटवार












Click it and Unblock the Notifications