शर्मनाक! पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर लड़कियों के कपड़े उतरवाकर कराया डांस, बनाया वीडियो
जलगांव। महाराष्ट्र का जलगांव जिला एक बार फिर शर्मनाक घटना के लिए सुर्खियों में हैं। यहां के कुछ पुलिसकर्मियों पर गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों के कथित तौर पर कपड़े उतरवाने और न्यूड डांस करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगा है। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है, जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस पर लगे संगीन आरोप का मामला आज विपक्ष ने विधानसभा में भी उठया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला जलगांव जिले के गणेश कॉलनी इलाके में आशादीप महिला छात्रावास का है जहां कथित तौर पर लड़कियों से कपड़े उतार डांस करवाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने लड़कियों की वीडियो भी बनाई। इस अपराध में होस्टल के बाहर से आए पुरुष भी लिप्त बताए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी और बाहरी लोगों ने होस्टल में अनैतिक काम का आरोप लगाकर पूछताछ के बहाने अंदर घुसे।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र : उद्धव सरकार की साथी सपा ने उठाई आवाज, 5% मुस्लिम आरक्षण और CAA-NRC के खिलाफ प्रस्ताव लाने की मांग
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने होस्टल की लड़कियों को खड़ा कर उनके कपड़े उतरवाए और डांस करने को कहा। कुछ लड़कियों के मना करने पर उनको मारने-पीटने की धमकी भी दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिजीत राऊत ने कड़ी कार्रवाई करते हुए घटना की विस्तृत जांच कराने का आश्वासन दिया है। घटना एक मार्च की बताई जा रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब स्थानीय जननायक फाऊंडेशन के अध्यक्ष फिरोज पिंजारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल की लड़कियों और महिलाओं से बातचीत की। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मामले गंभीरता देखते हुए जांच की बात कही है। हालांकि विपक्ष गृहमंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं है और राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications