लखनऊ: रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ इंस्पेक्टर की गोली से हुआ ढेर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना थाने के औरंगाबाद में तीन दिनों तक वन विभाग के कर्मचारियों की पकड़ से बाहर रहा तेंदुआ पुलिस की गोली से मारा गया। तेंदुए ने हमले में तीन लोगों को घायल कर दिया था। घायलों में एक थानाध्यक्ष भी हैं। जिन्होंने तेंदुए को गाली मारी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पर तेंदुए ने हमला किया था जिसके बाद उन्होंने फायर झोंक दिया। गोली लगने से घायल तेंदुआ एक घर में घुस गया।

 leopard

घायल तेंदुआ घर की किचेन में पहुंत गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने वहां से निकाला। तेंदुए की अधिक खून बह जाने के कारण मौत हो गई। तेंदुए को लखनऊ के प्राणि उद्यान लाया गया है। तेंदुए को लेकर स्थानीय लोगों में खासा रोष देखा जा रहे है। गस्साई भीड़ ने पुलिस और मीडिया कर्मियों पर पथराव भी किया।

आपको बता दें कि गुरुवार सुबह तेंदुआ द्वारा एक युवक पर हमले के बाद आसपास के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी। राजधानी में एक महीने के अंदर चौथी बार तेंदुए किसी आवासीय कॉलोनी में घुसा है। कई लोगों ने तो तेंदुए के खौफ के चलते बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने में कई दिनों तक नाकाम रही।

गुरुवार को औरंगाबाद की रमाबाई चौकी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सुबह 5 बजे तेंदुआ चौकी के सामने से गुजरता देखा गया था। ग्रामीणों द्वारा बताई गई जगहों को जाल से घेरकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू किए गए लेकिन तेंदुआ एक झलक दिखाकर फिर ओझल हो गया। वहीं तेंदुआ के हमले में युवक रजी खान की इंटर की परीक्षा भी छूट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+