पुलिसकर्मी ने जोमैटो डिलीवरी मैन की बेरहमी से की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर लगा दिया ये गंभीर आरोप
पुलिसकर्मी ने जोमैटो डिलीवरी मैन की बेरहमी से की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर लगा दिया ये गंभीर आरोप
चेन्नई, 06 जनवरी। जोमैटो डिलीवरी मैन जो समय पर डिलीवरी करके लोगों को खाना खिलाता है उसी डिलीवरी मैन के साथ आए दिन लोग बुरा बर्ताव करते हैं। ऐसा ही तमिलनाडु के एक पुलिसकर्मी का जोमैटो डिलीवरी वाले की जबरदस्त पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में पुलिस कर्मी डिलीवरी मैन को बेरहमी से पीट रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दावा कर रही है कि डिलीवरी करने वाले के पास चाकू था और उसने पुलिसकर्मी को धमकाया।

ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने डिलीवरी मैन की जमकर की पिटाई
जबकि वीडियो में दिख रहा है कि जोमैटो डिलीवरी करने वाले वेंकटेश को ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर धर्मराज ने जनता के सामने बेरहमी से पीटा। जब पुलिस कर्मी उसे पीट रहा था तभी वहां मौजूद भीड़ ने उसका ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में, वेंकटेश धर्मराज के कंधे पर गिरा हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद धर्मराज तुरंत वेंकटेश को बेरहमी से पीटने लगता है और उसके साथ का पुलिसकर्मी धर्मराज को रोकने के बजाय वेंकटेंश को पकड़े रहता है ताकि धर्मराज उसे जमकर पीट सके।

....बेरहमी से पीटता रहा पुलिसकर्मी
राहगीरों ने धर्मराज से वेंकटेश को मारना बंद करने की गुहार भी लगाई, लेकिन वह नहीं रुका। अंत में, कुछ अन्य पुलिस हस्तक्षेप करती है, और वेंकटेश को पुलिस के पास ले जाते हुए देखा जा सकता है। धर्मराज द्वारा वेंकटेश की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो अब कई लोगों द्वारा पुलिस की बर्बरता की निंदा करने के साथ वायरल हो गया है और पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।

पुलिस ने बचने के लिए डिलीवरी मैन पर लगा दिया है ये संगीन आरोप
पुलिस ने वेंकटेश के खिलाफ मामला दर्ज कर दावा किया है कि उसने पुलिस को धमकाते हुए चाकू निकाला था। हालांकि, वीडियो में वेंकटेश और पुलिस अधिकारी धर्मराज के बीच 600 रुपये के जुर्माने को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है। यह जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि वेंकटेश के पास कथित तौर पर गाड़ी के सभी पेपर नहीं थे। श्रीविल्लीपुथुर पुलिस का दावा है कि वेंकटेश ने धर्मराज को चाकू से धमकाया और धारा 294 (बी), 353, 307 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications