हर हाल में संत रामपाल को गिरफ्तार करेंगे-डीजीपी
चंड़ीगढ़। संत रामपाल के आश्रम के बाहर हुई झड़प के बाद पुलिस पर संत रामपाल को गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ गया है। वहीं हरियाणा के डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने कहा कि किसी भी हालत में हरियाणा पुलिस संत रामपाल को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने कहा कि आश्रम के बाहर पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

वहीं मीडिया कर्मियों पर हुए हमले पर डीजीपी ने कहा कि मीडिया से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस ने हर संभव मीडिया कर्मियों सहित सभी लोगों को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके अगर कोई भी गलती पुलिस की ओर से हुई है तो उसकी जांच करायी जाएगी।
गौरतलब है कि संत रामपाल के समर्थकों ने आश्रम के भीतर से पुलिस पर पेट्रोल बम और पत्थरबाजी की। इसके साथ ही आश्रम के भीतर से संत रामपाल के समर्थकों की ओर से गोलियां भी चलाई गयी है। वहीं हरियाणा डीजीपी का कहना है कि आश्रम के भीतर पुलिस और सेना के रिटायर्ड प्रशिक्षित लोग भी अंदर थे। जिनके लाइसेंसी हथियार भी आश्रम के भीतर है यही नहीं फर्जी असलहे भी आश्रम के भीतर मौजूद है
आश्रम की ओर से हुई फायरिंग में 105 लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो लोगों को गोली लगी है। वहीं एक एसएचओ को गर्दन में गोली लगी है जबकि संत रामपाल के 85 अनुयायी भी घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications