असम: हिरासत में शख्स की मौत, गुस्साई भीड़ ने फूंका पुलिस स्टेशन

गुवाहाटी, 21 मई: असम के नागांव जिले में हिंसा की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नागांव जिले में पुलिस हिरासत के दौरान एक व्यक्ति की कथित तौर पर मौत हो गई। इसके बाद गुस्‍साई भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमलाकर उसे आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने क‍िसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस ने कहा कि घटना में तीन लोग घायल हो गए, जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

police station in Assams Nagaon Set On Fire Over Alleged Custodial Death

पुलिस अधिकारियों बताया कि, रात में नशे की हालत में सड़क पर पाए जाने के कारण व्यक्ति को थाने लाया गया था। वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों ने बताया कि बटाद्रवा पुलिस थाने की पुलिस ने सफीकुल इस्लाम को सालनाबारी इलाके से हिरासत में लिया था और कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। भीड़ ने आरोप लगाया है कि रिश्वत की राशि का भुगतान करने में असमर्थ होने के बाद पुलिस ने मछली बेचने वाले सफीकुल इस्लाम की हत्या कर दी।

उनके परिवार ने दावा किया है कि पुलिस ने हिरासत में सफीकुल इस्लाम के साथ मारपीट की गई थी। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि जब वे आज थाने में उनसे मिलने गए थे, तो उन्हें बताया गया कि वह अस्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर परिवार को पता चला कि इस्लाम मर चुका है और उसके शव को मुर्दाघर में रख दिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नागांव पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, जो भी इस घटना में जुड़ा हुआ है हम उस पर सख़्त कार्रवाई करेंगे। थाने पर हमला हुआ है। इस मामले में हमने 3 लोगों को गिरफ़्तार किया है। जनता ने थाने का घेराव किया और थाने पर हमला किया। 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+