रायपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली कैश से भरी गाड़ी, दो गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। राजधानी रायपुर में पुलिस गाड़ियों को घुसने से पहले कड़ी चैकिंग कर रही है। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे शंकर नगर केनाल रोड पर पुलिस की चेकिंग में एक कार में 46 लाख 50 हजार नगदी बरामद की गई है। इस गाड़ी में सवार दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ जारी है।

पुलिस के मुताबिक भारत माता चौक पर सिविल लाइन पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की इनोवा सीजी 10 जेड 8040 चौक से कचना की ओर जा रही थी। पुलिस जवानों ने कार को रोका और उसमें सवार मुकेश कुमार सिंह और ड्राइवर से दस्तावेजों की मांग की। कार में काला बैग रखा हुआ था। पुलिसवालो ने जब बैग को खोला गया, तो वे हैरान रह गए। बैग में पांच सौ, दो हजार और दो सौ रुपए के नोट के बंडल थे।
पुलिस ने जब कार के ड्राइवर से से पैसे का हिसाब मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वह खुद को रिकवरी एजेंट बता रहा था। पकड़े गए आरोपी आनंदम नगर कचना के रहने वाले हैं जिनकी पहचान मुकेश कुमार सिंह और ओमन सिंह के तौर पर हुई है। मुकेश कुमार ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह मंगल कामर्शियल में काम करता है। वर्तमान में वह पीएमटी कंपनी द्वारा बेचे गए सामान का कलेक्शन कर वापस लौट रहा है।
पुलिस के अनुसार कारोबारी ने पैसों के संबंध में जाे जानकारी दी है, उसके आधार इनकम टैक्स विभाग आगे की जांच कर रही है। गाड़ी में सवार दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications