पंजाब: गाड़ी से बरामद हुए एक करोड़ रुपये, 500-1000 के थे नोट
पंजाब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आखिर एक करोड़ के 500 और 1000 रुपये के ये नोट कहां भेजे जा रहे थे, ये बड़ा सवाल है।
मानसा (पंजाब)। 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध के बाद लगातार इन नोटों को फेंकने, जलाने या फिर नदी में बहाने के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच पंजाब पुलिस ने एक करोड़ के 500 और 1000 रुपये के नोट बरामद किए हैं।

पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी
पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब मानसा के सारदुलगढ़ इलाके में पुलिस ने एक गाड़ी से एक करोड़ रुपये बरामद किए।
ये सभी नोट 500 और 1000 रुपये के थे। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर ये रुपये किसके हैं और कहां से आए हैं?
पंजाब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आखिर एक करोड़ के 500 और 1000 रुपये के ये नोट कहां भेजे जा रहे थे, ये बड़ा सवाल है। पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही है।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह से 500 और 1000 रुपये के नोटों के बंडल यूं ही बरामद हुए हैं। 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध के सरकार के फैसले के बाद लगातार इन नोटों के भारी मात्रा में बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं।
8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोटों पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाने के ऐलान का किया था। जिसके बाद से लगातार नोट फेंकने या फिर ठिकाने लगाने के मामले सामने आ रहे हैं।
माना जा रहा है कि जो लोग इन रुपयों को यूं फेंक रहे हैं ये उनकी अघोषित संपत्ति होगी। जिसका हिसाब इन लोगों के पास मौजूद नहीं होगा। शायद इसीलिए लोग इन नोटों को अपने तरह से ठिकाने लगाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
पश्चिम बंगाल में पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा
पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग में पुलिस ने एक शख्स को 90 लाख कैश के साथ पकड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications