लुधियाना के 5 स्टार होटल में पंजाब पुलिस की आधी रात को छापेमारी, 32 गिरफ्तार
लुधियाना में पंजाब पुलिस ने पांच सितारा होटल में आधी रात को 5 की छापेमारी, 32 लोगों को किया गिरफ्तार, 40 मोबाइल फोन जब्त
चंडीगढ़। पंजाब में पांच सितारा होटल में गैंबलिंग के बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पंजाब के लुधियाना ने पुलिस ने छापेमारी करके बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां बड़े स्तर पर गैंबलिंग की जाती थी और लाखों रुपए का जुआ खेला जाता था। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर लुधियाना के पांच सितारा होटल में छापेमारी करके इस पूरे गैंग का पर्दाफाश किया है।

पुलिस की छापेमारी में 32 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी लोग लुधियाने के पांच सितारा होटल में जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं। छापेमारी में पुलिस ने 32 लाख रुपए जब्त किए हैं , जबकि 40 फोन भी अपने कब्जे में लिए हैं। यह छापेमारी देर रात को पंजाब पुलिस ने की थी। पुलिस की छापेमारी के बाद होटल मे हड़कंप मच गया।












Click it and Unblock the Notifications