रिसोर्ट में चल रही थी ‘रेव पार्टी', म्यूजिक, जिस्मफरोशी और ड्रग्स में डूबी 16 लड़कियों संग 80 अरेस्ट

जयपुर। देर रात तक फुल वॉल्‍यूम म्‍यूजिक, जगमग लाईटें, नशे में डूबे युवाओं की फौज और अर्द्धनग्‍न अवस्‍था में डांस फ्लोर पर थिरकती कमसीन बलाएं। जी हां इतना यह बताने के लिये काफी है कि यहां बात रेव पार्टी की हो रही है। सोमवार की रात राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर 16 लड़कियों और 80 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।

Police raid rave party at heritage hotel in Udaipur, 80 people arrested
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिरों ने सूचना दी कि उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना अंतर्गत उदय होटल एंड रिसॉर्ट में रेव पार्टी चल रही है। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते दो कांस्टेबलों को बोगस कस्टमर बनाकर भेजा। मैनेजर ने कांस्टेबलों को खुले हॉल में मस्ती के लिए छह हजार रूपए व अलग कमरे में जाने के लिए आठ हजार रूपए तय किए।

मामली तय होते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वहां छापा मार दिया। छापेमारी में होटल का मालिक पंकज बंसल फरार हो गया लेकिन उसकी पत्नी नीलिमा पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस को नीलिमा के पास से बड़ी तादाद में कैश बरामद हुआ है।

जिस्मफरोशी के लिए बुलाई गई थी लड़कियां

रेव पार्टी में पुलिस ने जिन लड़कियों को गिरफ्तार किया है वो यहां जिस्मफरोशी के लिए आई थीं। पुलिस ने नीलिमा के साथ ही लड़कियों को लाने वाले दलालों को भी गिरफ्तार किया है। उप पुलिस अधिक्षक रानु शर्मा ने बताया कि लड़कियों को भोपाल, दिल्ली, नीमच, मुंबई, आगरा, अहमदाबाद से बुलाया गया था।

रेव पार्टी में अधि‍कतर ग्राहक थे बिजनेसमैन

उप पुलिस अधिक्षक रानु शर्मा ने बताया कि रेव पार्टी में जिन ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अधि‍कतर बिजनेसमैन हैं। ज्यादातर कपड़ा व्यवसायी और मार्बल व्यवसायी हैं।

पुलिस ने बताया कि ये बिजनेसमैन अहमदाबाद, सूरत, किशनगढ, डूंगरपुर और वलसाड के रहने वाले हैं। पुलिस ज्यादातर ग्राहकों को लड़कियों संग अश्लील अवस्था में गिरफ्तार किया।

सत्यनरायण की कथा सुनने के बहान आए थे रेव पार्टी में

पूरे मामले में जो सबसे चौकाने वाली बात है वो ये है कि इस रेव पार्टी में लोग अपने घरों में धार्मिक कार्यक्रम का बहाना कर के आए थे। गुजरात के तीन ग्रुप नाथद्वारा दर्शन कर रिसोर्ट आए थे। वहीं एक अन्‍य ग्रुप वह था जिन्हें गुजरात सत्यनारायण की कथा में जाना था। लेकिन ग्रुप में पुरुषों ने उनके परिवार की महिलाओं को कथा के लिए भेज दिया और खुद पार्टी अटेंड करने चले गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+