होली पर दिल्ली पुलिस के दरोगा की गाड़ी पर फेंका रंग, मना किया तो चाकू से गोदा

नई दिल्ली। गुरुवार को होली के दिन तीन लोगों ने एक पुलिस अधिकारी को चाकू घोंप दिया। मामला पश्चिमी दिल्ली के रजौरी गार्डन का है। यहां पारस, अंग्रेज सिंह और आनंद सिंह नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पीड़ित पुलिस अधिकारी अमित कुमार निहाल विहार पुलिस थाने में तैनात हैं। होली के दिन वे परिवार के साथ रजौरी गार्डन इलाके में कुछ खाने के लिए निकले थे। डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि अमित ऑफ ड्यूटी पर थे।

police officer stabbed during holi, 3 arrested

सुबह करीब 11.15 बजे रघुबीर नगर में कुछ लड़कों ने अमित की गाड़ी के शीशे पर रंग वाला स्प्रे डाल दिया। इसके बाद दोनों के पीछे झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच युवकों ने अमित पर चाकू से हमला कर दिया और भाग निकले। अमित को आनन फानन में बालाजी एक्शन हास्पिटल ले जाया गया। यहां उनका ऑपरेशन हुआ और अब वे खतरे से बाहर हैं। घटना के कुछ ही घंटों बाद 3 आरोपी लड़कों का गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मुखी नाम का चौथा आरोपी भाग निकला।

गौरतलब है कि होली जैसे त्यौहार के समय इस तरह की घटनाएं अकसर सामने आती रहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय सड़क पर अधिकतर लोगों को नशे में धुत पाया जाता है।

यह भी पढ़ें- बर्थडे पर की थी पति की हत्या, बेटी ने बताई अदालत को सच्चाई, महिला को उम्रकैद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+