सुनंदा पुष्कर केस: होटल लीला के कमरा नं. 345 से मिला पुलिस को टूटा गिलास
नई दिल्ली। नई दिल्ली। इस साल की सबसे बड़ी डेथ मिस्ट्री में से एक पूर्व कैबिनेट मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत, जिसको सुलझाना पुलिस के लिए भी टेढ़ी खीर बनती जा रही है। ताजा खबर में कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक बार फिर से लीला होटल के उस कमरे से फिर कुछ चीजें उठायी हैं जहां सुनंदा पुष्कर मृत मिली थीं।
सीबीआई की सीएफएसएल टीम और सुनंदा का पोस्टमार्टम करने वाले एम्स के डॉक्टर लीला पैलेस के कमरा नंबर 345 पहुंचे थे और वहां से उन्होंने तकिया, चादर व कारपेट के सैंपल लेने के अलावा एक टूटा गिलास बरामद किया है। मालूम हो कि पूर्व कैबिनेट मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर इसी कमरे में मृत पायी गायी थीं तब से ही यह कमरा सील बंद है।
इसी महीने की शुरूआत में पुलिस को जीमेल और याहू ने कुछ अहम जानकारियां भी सौंपी है जिसमें कुछ बड़े लोगों के कंप्यूटर और लैपटॉप के आईपी एडरेस हैं। अब पुलिस को ट्विटर और फेसबुक की जानकारियों का इंतजार है।
पुलिस इन जानकारियों से यह जानने की कोशिश करेगी कि इंटरनेट पर बेहद एक्टिव रहने वाली दिवंगत सुनंदा पुष्कर अपनी मौत से पहले किन-किन लोगों के संपर्क में थीं और उसमे अपने अंतिम समय से किससे बातें की थीं। पुलिस यह जानना चाह रही है कि सुनंदा और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर में अंतिम बार क्या बात हुई थी जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उनके और थरूर के बढ़ रही नजदीकियों की वजह से सुनंदा मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं और डिप्रेशन में आकर उन्होंने मौत को गले लगा लिया लोगों को शक है कि सुंनदा ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई है।
आपको बता दें कि शशि थरूर की तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर (52) को इस साल की 17 जनवरी को दक्षिणी दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में संदिग्ध हालत में मृत पायी गयी थी। उनके मौत के दौरान थरुर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री थे।













Click it and Unblock the Notifications