नारायण साईं गुफा में, आसाराम जेल में मनायेंगे दीवाली
मुखबिरी के आधार पर नारायण साईं के जिन ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारे उनमें कई जगह शराब की बोतलें व कई अन्य ऐसी चीजें बरामद हुईं हैं, जिनसे लगता है कि नारायण की अय्याशी अभी भी कम नहीं हुई है। पुलिस ने यह सब नारायण के खास सेवादार के घर पर छापेमारी के दौरान बरामद किया। लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वो वहां से फरार हो चुके थे। सच पूछिए तो पुलिस और नारायण साईं के बीच चूहे-बिल्ली का खेल जोरों पर है।
राजस्थान व गुजरात पुलिस की अर्जी पर हरियाणा पुलिस ने भी नारायण साईं के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। हरियाणा के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। अलर्ट करते हुए यह कहा गया है कि नारायण साईं एक वांछित मुजरिम है, जिसकी सूचना मिलते ही तुरंत कंट्रोलरूम को सूचित किया जाये। एक तरफ बेटा फरार है, तो दूसरी तरफ आसाराम की न्यायिक हिरासत 6 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। यानी आसाराम इस साल जेल में ही दीवाली मनायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications