पुलिस का दावा NIA अधिकारी तंजील अहमद का हत्यारा गिरफ्तार

लखनऊ। एनआई अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रेहान नाम के सख्श को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो रेहान हत्याकांड के समय बाईक चला रहा था जबकि मुनीर जिसने गोलियां चलायी थी वह अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

तंजील अहमद हत्याकांड- NIA ने जारी किया संदिग्ध की तस्वीर

Police claims to arrest the biker who was riding while the murder of NIA officer Tanzeel Ahmed

पुलिस का यह भी दावा है कि ये दोनों सख्श शादी में भी पहुंचे थे। हालांकि तंजील अहमद के भाई रागिब मसूद का कहना है कि मुनीर शादी में नहीं आया था और हालांकि रेहान के शादी में आने की बात उन्होंने कही है। रागिब ने कहा कि मुनीर शूटर है और उसपर पहले से ही कई हत्याओं के मामले चल रहे हैं और वह कई मामलों में वांक्षित भी है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुनीर ने तंजील की हत्या की है।

एक बीएसएफ कमांडेंट से कैसे एक एनआईए ऑफिसर बने तंजील

साथ ही तंजील अहमद के भाई ने पुलिस से अपील की है कि ऐसे किसी भी निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाए जो इसमें शामिल नहीं है। आपको बता दें कि शनिवार को एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की बिजनौर से एक शादी के कार्यक्रम से लौटते वक्त दो बाईक सवारों ने गोली मारी दी थी जिसके बाद तंजील अहमद की मृत्यु हो गयी थी जबकि उनकी पत्नी फरजाना की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+