उन्नाव, अलीगढ़ और मेरठ समेत 17 जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान, 36 IPS अफसरों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार शाम 36 आइपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इस तबादले में 17 जिलों में नए एसएसपी-एसपी की तैनाती की गई है। उन्नाव की एसपी पुष्पांजलि के उपर शासन की गाज गिरी। उन्हें उन्नाव से हटाकर डीजीपी मुख्यालय के लिए संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर हरीश कुमार को उन्नाव भेजा गया है। हरीश कुमार लंबे समय से नान डीएफ में तैनात चल रहे थे। वहीं मेरठ की एसपी मंजुल सैनी को बाल अवकाश दिया गया है।

ips

अलीगढ़ से राजेश कुमार पांडेय को मेरठ और आजमगढ़ से अजय साहनी को अलीगढ़ का दायित्व सौंपा गया है। बुलंदशहर, बहराइच, बलरामपुर, मैनपुरी जैसे कुछ जिलों के एसपी-एसएसपी को महत्वहीन पदों पर तैनाती दी गई है।

रवि शंकर छवि आजमगढ़ के नए एसएसपी होंगे। बरेली के एसएसपी को भी हटाकर एटीएस लखनऊ में नया एसएसपी बनाया गया है। पीलीभीत में तैनात कलानिधि नैथानी अब अलीगढ़ के एसएसपी होंगे। एटीएस एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव को प्रमोट कर डीआईजी बनाया गया है। वे डीआईजी कारागार होंगे।

यहां देखें अपने जिले के नए पुलिस चीफ का नाम

1. राजेश कुमार पांडेय - एसएसपी अलीगढ़ - एसएसपी मेरठ

2. अजय कुमार साहनी - एसपी आजमगढ़ - एसएसपी अलीगढ़

3. मंजिल सैनी - एसएसपी मेरठ - बाल्य देखभाल अवकाश

4. राम लाल वर्मा - स्टाफ आफिसर डीजी होमगार्ड - एसपी खीरी

5. शिवा सिम्पी चन्नपा -एसपी खीरी- एसपी शाहजहांपुर

6. कृष्ण बहादुर सिंह - एसपी शाहजहांपुर - एसएसपी बुलंदशहर

7. मुनिराज जी - एसएसपी बुलंदशहर - एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा, लखनऊ

8. पुष्पांजलि देवी - एसपी उन्नाव - एसपी मुख्यालय डीजीपी कार्यालय

9. हरीश कुमार - एसपी मानवाधिकार, लखनऊ- एसपी उन्नाव

10. अशोक कुमार-4 - एसपी पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद - एसपी श्रावस्ती

11. विजय ढुल - एसपी श्रावस्ती - एसपी मानवाधिकार, लखनऊ

12. राहुल यादवेंद्र - उप प्रधानाचार्य पीटीसी सीतापुर - एसपी फिरोजाबाद

13. डा. मनोज कुमार - एसपी फिरोजाबाद - एसएसपी फैजाबाद

14. सभाराज - सेनानायक 24 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद - एसपी बहराइच

15. जुगुल किशोर - एसपी बहराइच - एसपी एलआइयू मुरादाबाद


16. राजेश कुमार - एसपी मुख्यालय, इलाहाबाद- एसपी बलरामपुर

17. प्रमोद कुमार-1- एसपी बलरामपुर - एसपी एलआइयू, वाराणसी

18. अजय शंकर राय- सेनानायक द्वितीय वाहिनी, पीएसी सीतापुर - एसपी मैनपुरी

19. राजेश एस- एसपी मैनपुरी- सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएसी, सीतापुर

20. बालेंदु भूषण सिंह - एसपी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ - एसपी पीलीभीत

21. कलानिधि नैथानी - एसपी पीलीभीत, एसएसपी बरेली

22. जोगेंद्र कुमार -एसएसपी बरेली- एसपी एटीएस, लखनऊ

23. संकल्प शर्मा - एसपी यातायात निदेशालय, लखनऊ- एसपी हापुड़

24. हेमंत कुटियाल -एसपी हापुड़ - सेनानायक एसडीआरएफ, सेननायक 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार

25. हिमांशु कुमार - संबद्ध मुख्यालय डीजीपी - एसपी रेलवे, झांसी

26. मोहित गुप्ता - संबद्ध मुख्यालय डीजीपी - एसपी यूपी-100, लखनऊ

27. संजय कुमार - पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था डीजीपी मुख्यालय - एसपी अभिसूचना, लखनऊ

28. उपेंद्र कुमार अग्रवाल - संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ - एसपी कानून व्यवस्था, मुख्यालय डीजीपी

29. रवि शंकर छवि - एसपी संभल - एसपी आजमगढ़

30. आरएम भारद्वाज - एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना - एसपी संभल

31. सुभाष सिंह बघेल - एसएसपी फैजाबाद - डीआइजी सुरक्षा, लखनऊ

32. उमेश कुमार श्रीवास्तव - डीआइजी एटीएस - डीआइजी, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं

33. राकेश शंकर - डीआइजी पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा - डीआइजी प्रशिक्षण, लखनऊ

34. जितेंद्र कुमार शुक्ला - डीआइजी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा, लखनऊ- डीआइजी अभिसूचना, लखनऊ

35. रवीना त्यागी - एएसपी आगरा - अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, कानपुर नगर

36. पूजा यादव - एएसपी डीजीपी मुख्यालय - अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+