सहेली ने धोखे से बुलाया और कराने लगी जिस्मफरोशी, हर रात आते थे नए-नए ग्राहक फिर एक दिन...
Recommended Video

भोपाल। मां-बाप की मौत के बाद राजस्थान की रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ मुंबई में रह रही थी। कुछ दिनों पहले उसे किडनैप कर भोपाल लाया गया था और जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला जा रहा था। हालांकि पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मदद से उसे छुड़ा लिया है लेकिन युवती ने जो कहानी बंया की है वो काफी दर्दनाक है। युवती ने बताया कि हर रात उसे अलग-अलग ग्राहकों के पास भेजा जाता था। वो जहां भी जाती थी उससे खुद को इस दलदल में निकालने की गुहार करती थी। एक लड़के ने उसकी मदद की और बात पुलिस तक पहुंच गई। आपको बता दें कि मामला धीमरी गांव का है और यहां बेडिया जाति के काफी परिवार रहते हैं। इस जाति की अधिकतर लड़कियां देह व्यपार से जुड़ी हुई है। विस्तार से पढि़ए पूरा मामला

एक ग्राहक को नंबर और पता लिखकर दिया था युवती ने
पुलिस द्वारा आजाद कराई गई लड़की ने आपबीती सुनाई। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास जो भी ग्राहक आता था वो उससे खुद को इस गंदगी से बाहर निकालने की गुहार करती थी। एक दिन उसने अपने एक ग्राहक को अपने घर का पता और नंबर लिखकर दिया था। फिर उस लड़के ने कई लोगों को धीमरी गांव में किडनैप की गई लड़की की बात बतायी। बात इस कदर फैल गई कि पुलिस की कानों तक पहुंची। उसके बाद फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा और लड़की को आजाद करवाया।

एक सहेली ने रची थी पूरी साजिश
पीडि़ता ने बताया कि जब वो मुंबई में थी तो उसकी एक लड़की से दोस्ती हो गई थी। वो ग्वालियर की रहने वाली थी। पीडि़ता ने बताया कि उसी के कहने पर 16 महीने पहले वो मुंबई से ग्वालियर घूमने के लिए आई थी। वो उसी के घर पर रुकी जहां उसे किडनैप कर लिया गया।

करंट लगाकर और नशा देकर जिस्मफरोशी के लिए मजबूर किया गया
पीडि़ता ने बताया कि उसे जब जिस्मफरोशी के लिए कहा गया तो उसने इसका विरोध किया। उसके बाद उसे करंट लगाया गया और नशा दिया गया। जब वो नशे में आ गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे ग्वालियर से बाहर भी ले गए जहां वो उसे बेचना चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications