हैदराबाद में पुलिस ने दो सट्टेबाजों को गिया गिरफ्तार, उनके पास से कई फोन, कैश बरामद
नई दिल्ली। आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी का दौर जोरों पर रहता है, इस दौरान लोग बड़ी संख्या में मैच पर सट्टा लगाते हैं। हैदराबाद में पुलिस ने एक सट्टेबाजी गिरोह को धर दबोचा है। यहां पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी कर रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस को नगदी, सहित तमाम चीजें बरामद हुई हैं। आपको बता दें कि आपीएल का सीजन चल रहा है, जिसमे हर रोज हो रहे मैच के दौरान लोग पैसा लगाते हैं, जिसके चलते लगातार आईपीएल पर सवाल खड़े होते हैं।

हैदराबाद पुलिस ने सट्टा लगाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 118000 रुपए बरामद किए गए हैं। साथ ही इनके पास से एक मोटरसाइकिल, चार मोबाईल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है जिसे सीज कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार को कोलकाता में तीन लोगों को आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी करते हुए गिरफ्तार किया गया था। ये लोग आरसीबी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान सट्टेबाजी कर रहे थे।
कोलकाता में पुलिस ने तीन लोगों के पास से दो लैपटॉप 11 मोबाइल फोन बरामद किए थे। ये लोग जीएस बोस रोड पर किराए पर रहते थे। संयुक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि हम इन लोगों के बैंक खाते की जांच कर रहे हैं। तीनों के नाम शमियुल अख्तर, इंजामुल हक, असादुल जमाल हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन लोगों के बैंक खाते में लेन देन हुआ है।
-
VIDEO: 'टिकट दिला दो जमील भाई', सुनील गावस्कर पर चढ़ा धुरंधर का बुखार! राकेश बेदी से लगाई मदद की गुहार -
IPL 2026: सबसे कम उम्र के 5 खिलाड़ी, दिग्गज टीमों को कूटकर मचा सकते हैं कोहराम -
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
Vaibhav Suryavanshi IPL Salary 2026: आईपीएल में कितनी है वैभव सूर्यवंशी की सैलरी? BCCI भी देती है मोटा पैसा! -
RCB Ticket Prices: RCB-SRH मैच टिकट हुआ महंगा, प्राइस इतना कि खरीद लेंगे iPhone, गोल्ड की तरह बढ़ गए दाम -
IPL 2026: खिलाड़ियों के परिवारों पर BCCI का हंटर, एक साथ नहीं कर पाएंगे सफर, हार्दिक-महिका क्या करेंगे? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications