नवजात को 24 घंटे तक नहीं पिलाने दिया दूध, पिता गिरफ्तार
पिता ने कहा था कि एक धर्मवक्ता ने उनसे कहा है कि बच्चे के पैदा होने के बाद उसे पांचवी अजान तक दूध न पिलाया जाए।
कोझीकोड। शुक्रवार को केरल के कोजीकोड में एक माता-पिता के खिलाफ अपने नवजात बच्चे को 24 घंटे तक दूध न पिलाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में बच्चे के पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। महिला ने बच्चे को कोजीकोड के मुक्कम स्थित ईएमएस अस्पताल में जन्म दिया था।

दरअसल, बच्चे के पिता अबू बकर ने अपनी पत्नी अफसाथ को नवजात बच्चे को दूध पिलाने से मना किया था। पिता ने कहा था कि एक धर्मवक्ता ने उनसे कहा है कि बच्चे के पैदा होने के बाद उसे पांचवी अजान तक दूध न पिलाया जाए। माता-पिता के खिलाफ सेक्शन 75 और सेक्शन 87 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। ये दोनों ही सेक्शन जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत आते हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें इसकी शिकायत ईएमएस अस्पताल की एक नर्स के द्वारा दी गई थी। इसी दौरान केरल नादवाथुल मुजाहिदीन की युवा शाखा इथिहादु सुब्बानी मुजाहिदीन ने उस धर्म उपदेशक के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसने अबू बकर को इस तरह का काम करने की नसीहत दी थी।












Click it and Unblock the Notifications