पुणे: भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में तीन नाबालिग समेत 12 गिरफ्तार
पुणे। कोरेगांव-भीमा में 1 जनवरी के हुए हिंसा के मामले में एक हफ्ते के बाद पुलिस ने पहली कारवाई की है। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से 9 लोगों को दो दिनों की पुलिस कस्टडी रखा जाएगा। बाकी गिरफ्तार किए गए तीन लोग नाबालिग हैं।

संवेदनशील मामला होने की वजह से नाम नहीं बताए गए हैं
यह सभी आरोपी कोरेगांव-भीमा, सणसवाडी और कोंढापुरी इन तीन गांवों के हैं। दोनों गुटों के व्यक्तियों का आरोपी के रूप में समावेश होने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है। यह घटना काफी संवेदनशील होने की वजह से आरोपियों के नाम पुलिस ने बताए नहीं हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। इस दंगे के पीछे कौन है? और किसके कहने पर यह दंगा भड़काया गया। इसकी जांच पुलिस कर रही है। हफ्तेभर के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार करने के बावजूद पुलिस इस मामले में और भी जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है। जो दोषी पाए जाएंगे उनका गिरफ्तार किया जाएगा।

क्या था पूरा मामला
1 जनवरी को कोरेगांव-भीमा में रणसंग्राम को 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विजय दिन मनाया जा रहा था। उसी दौरान कोरेगांव-भीमा गांव के परिसर में दो गुटों में विवाद हो गया और इस विवाद ने दंगा का रुप ले लिया था। इसमें दो गुटों में काफी मारामारी, गाड़ियों की तोड़फोड़, गाड़ियां जलाना और पथराव हुआ था। इस हिंसा में एक युवक की मौत भी हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications