लोगों की भावनाएं आहत करने को लेकर पोकेमॉन गो गेम बनाने वालों को गुजरात हाईकोर्ट ने दिया नोटिस
अहमदाबाद। पोकेमॉन गो गेम पर लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। इसको लेकर गुजरात हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई जिसको लेकर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

गुजरात हाईकोर्ट ने पोकेमॉन गो गेम के डेवलपर को एक याचिका के बाद नोटिस जारी किया है जिसमें मांग की गई है कि गेम के डेवलपर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह गेम लोगों की भावनाएं आहत करता है।
इसके बाद गुजरात हाईकोर्ट न्यायाधीश सुभाष रेडडी और विपुल पंचाली ने अमेरिका के सेन फ्रांसिको में स्थित गेम के डेवलपर, नियानटिक, इंक, केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
यह याचिका अलय अनिल दवे ने दाखिल की है। इस याचिका के मुताबिक हिंदुओं और जैन के कई धर्मस्थलों में अंडे जैसी दिखने वाली चीज को रखा हुआ दिखाया गया है। याचिकाकर्ता ने कहा कि क्योंकि अंडा नॉन-वेज की श्रेणी में आता है। इसलिए यह पूरी तरह से हिंदुओं और जैनों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications