राहुल बोले मोदी की फेयर एंड लवली योजना आयी है लीजिए फायदा
नई दिल्ली। लोकसभा में आज राष्ट्रपति के भाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचायी है।

राहुल गांधी के भाषण के मुख्य अंश
- राहुल गांधी ने कहा कि मैं गांधी हमारे हैं और सावरकर आपके हैं। उन्होंने पूछा कि क्या आपने सावरकर उठाकर फेंक दिया, अगर आपने ऐसा किया है तो बहुत अच्छा किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सावरकर हैं और दूसरी तरफ गांधी जी है। एक हिंसा करता है दूसरा अहिंसा का रास्ता दिखाता है।
- मोदी जी की फेयर एंड लवली योजना आयी है आप काले पैसे को गोरा कर सकते हैं। राहुल ने कहा कि वह काले धन को खत्म कर दुंगा, जिसने भी काला धन कमाया है उसे मैं जेल में डालुंगा।
- राहुल ने कहा कि फेयर एंड लवली योजना में किसी को जेल नहीं भेजा जाएगा, जेटली जी के पास जाइये टैक्स दीजिए औऱ काला पैसा गोरा कर लीजिए।
- पेट्रोल पहले 130 डॉलर प्रति बैरल था और आज 35 डॉलर प्रति बैरल है। मगर उस पैसे का एक रुपया जनता को नहीं मिला। यह पैस बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दिया जा रहा है।
- प्रधानमंत्री ने कहा था 2 करोड़ नौकरी भारतीय युवा को दुंगा। मेक इन इंडिया का काले रंग का बब्बर शेर तैयार किया था। स्टेट जल जाता है बब्बर शेर, मोदी जी का भाषण बब्बर शेर। लेकिन हम पूछना चाहेंगे कि आपने कितने लोगों को नौकरी दिया।
- प्रधानमंत्री कहते हैं कि मनरेगा जैसी बेकार योजना उन्होंने कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि पूरे देश को पता चलना चाहिए क्या गलती की गयी थी। जेटली जी मेरे पास आये बोले मनरेगा बहुत अच्छी योजना है।
- मोदीजी बड़े पॉवरफुल आदमी है, मै जानता हूं कि आप (भाजपा के)लोग भी डरते हैं लेकिन आपको उनसे सवाल पूछना चाहिए।
- रोहित वेमुला ने पूछा मैं गरीब हूं, दलित हूं तो क्या मुझे अधिकार नहीं मिलना चाहिए। उसे आप(सरकार) ने दबाया और उसने आत्महत्या कर ली। सवाल ये नहीं है कि वह दलित था या नहीं बल्कि एक गरीब ने आत्महत्या कर ली। लेकिन प्रधानमंत्री ने आजतक उसकी मां से बात नहीं की।
- मैंने कन्हैया का भाषण सुना उसने 20 मिनट तक देश के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा। जेएनयू के 60 फीसदी छात्र दलित, पिछड़ा, ओबीसी से आते हैं।
- 40 फीसदी के जेएनयू छात्रों के परिवार वाले गरीब हैं और इसीलिए आप गरीब और दलितों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं और हम ऐसा नहीं होने देंगे। आप इन गरीबों की आवाज को कुचल नहीं सकते हैं।
- हमारे धर्म में कहां लिखा है कि अध्यापकों और शिक्षकों की पिटायी की जानी चाहिए। कोर्ट में जेएनयू के अध्यापक और शिक्षकों और मीडिया के लोगों को क्यों मारा गया। जब इन लोगों को मारा गया तो प्रधानमंत्री ने एक शब्द क्यों नहीं कहा।
- राष्ट्र का रिश्ता यहां के देशवासियों से होता है और दोनों के बीच यह खास रिश्ता होता है। जब मैं झंडे को सलाम करता हूं तो मैं कपड़े को नहीं बल्कि इस रिश्ते को सलाम करता हूं। जब एक मुस्लिम होली मनाता है, हिंदू इद मनाता है, क्रिश्चियन गुरुद्वारे के पास से गुजरता है तो सिर झुकाता है। जब मैं झंडे को सलाम करता हूं तो इस रिश्ते को सलाम करता हूं और उसे सुरक्षित रखने की कोशिश करता हूं। झंडे का सम्मान करना लोगों के विचारों के सम्मान करने जैसा है।
- प्रधानमंत्री देश नहीं है और देश प्रधानमंत्री नहीं है। प्रधानमंत्री ने विपक्ष को फटकार लगाते हुए कहा था कि जो कांग्रेस 40 साल में नहीं कर पायी वह हमने कर दिखाया।
- नागालैंड़ में सरकार ने किस समझौते पर हस्ताक्षर किया है वह किसी को नहीं पता है। यहां तक कि गृहमंत्री को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और अब यह समझौता हवा के गुब्बारे की तरह गायब हो गया है।
- पाकिस्तान ने भारत पर सीधे तरह से हमला बोला और मुंबई में आतंकियों को भेजा और यहां 200 लोगों हत्या की गयी। जिस वक्त यह ऑपरेशन चल रहा था हमने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई नहीं जाने की अपील की थी लेकिन वह गये और अखबारों की सुर्खियां बटोरी।
- हमने पाकिस्तान की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बर्बाद किया और दुनिया को इस बात पर सहमत करने में सफलता प्राप्त की पाकिस्तान आतंकियों का समर्थन करता है।












Click it and Unblock the Notifications